Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shivpuri में दो बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान

    2 hours from now

    1

    0

    मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कथित आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बहनों और उनके चार बच्चों की जान चली गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक महिला आठ महीने की गर्भवती थी और उसकी मौत के साथ गर्भस्थ शिशु की भी जान चली गई।पुलिस दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच कर रही है। बैराड़ थाना प्रभारी रवि चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे अंजलि रावत (35) अपने छह वर्षीय बेटे प्रशांत के साथ कुएं में कूद गई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त उसकी तीन बेटियां भी साथ थीं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी मोनिका ने सूझबूझ से खुद और अपनी दोनों छोटी बहनों को बचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और अंजलि तथा प्रशांत को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक, अंजलि के पति धर्मवीर सिंह रावत की करीब डेढ़ महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह अवसाद व मानसिक तनाव में थी। चौहान ने बताया कि अंजलि और प्रशांत के शव शिवपुरी जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाए गए हैं, जिनका बृहस्पतिवार को एक मेडिकल टीम पोस्टमॉर्टम करेगी।दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र की है, जहां के सेसई गांव की निवासी सीता रावत (40) बुधवार को अपने बच्चों राखी (14), प्रियंका (11) और श्लोक (6) के साथ खोंकर गांव स्थित खेत पर गई थीं। पुलिस ने बताया कि शाम करीब छह बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि खेत पर कुएं के पास चप्पलें मिलने और अंदर एक बच्चे का शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई।उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार रात करीब 11 बजे तक सीता तथा तीनों बच्चों के शव कुएं से निकलवा लिए गए। सीता के जेठ हाकम सिंह के मुताबिक, दोनों बहनों के बीच गहरा लगाव था और वे फोन पर घंटों बात करती थीं। परिजन सीता की घटना को अंजलि की मौत के सदमे से जोड़कर देख रहे हैं।हालांकि, पुलिस ने कहा कि दोनों घटनाओं के कारण जांच के बाद स्पष्ट होंगे। चंदेलिया के अनुसार, सीता और बच्चों का पोस्टमॉर्टम बृहस्पतिवार को कोलारस में कराया जाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Voter List विवाद: जयराम रमेश का बड़ा आरोप, Amit Shah का घुसपैठिया नैरेटिव हुआ फेल
    Next Article
    INDIA गठबंधन के विरोध के बीच BJP का मंथन, मतदाता सूची के SIR अभियान पर बनेगी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment