Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SI भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच जारी:डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं जांची

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा और व्यापक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बी.ए.वी. इंटर कॉलेज भगवतीगंज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, महारानी देवेन्द्र कुंवरि गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज तथा एमपीपी कॉलेज परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 2160 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1573 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 587 अनुपस्थित दर्ज किए गए। केंद्रवार उपस्थिति के अनुसार, एमएलके पीजी कॉलेज में 720 में से 517 उपस्थित रहे। भगवती आदर्श इंटर कॉलेज में 240 में से 175, एमपीपी कॉलेज में 240 में से 174, एमडीके कॉलेज में 240 में से 181, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज में 240 में से 181 तथा एमएलके वाणिज्य कॉलेज में 480 में से 345 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भी कुल 2160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस पाली में 1554 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 606 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की केंद्रवार उपस्थिति में एमएलके पीजी कॉलेज में 720 में से 514, भगवती आदर्श इंटर कॉलेज में 240 में से 168, एमपीपी कॉलेज में 240 में से 177, एमडीके कॉलेज में 240 में से 175, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज में 240 में से 174 तथा एमएलके वाणिज्य कॉलेज में 480 में से 346 अभ्यर्थी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए। अभ्यर्थियों की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। फिलहाल परीक्षा प्रक्रिया जारी है।और जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश की एकता और अखंडता अमर शहीदों की देन:महापौर महंत गिरीशपति बोले-अमर शहीद जगदंबा पांडेय चौराहा के होगा देवकाली बाईपास
    Next Article
    Tanushree Dutta: ‘पहले तारीफ, फिर वेश्यावृत्ति…’; तनुश्री दत्ता ने खोला बॉलीवुड का काला सच, बताया कैसे होता है लोगों का ‘यूज’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment