Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SN मेडिकल कॉलेज 5-साल में आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा:मिनी एम्स का काम 38% पूरा; 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा के सरोजिनी नायडू (SN) मेडिकल कॉलेज में मिनी एम्स जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए ओपीडी का भी विस्तार किया जा रहा है, जिसमें रोजाना करीब 8 हजार मरीजों के इलाज की क्षमता होगी। करीब 38% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फेज-1 के काम के लिए सरकार से करीब 400 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं और इसे 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पूरी योजना अगले 4 से 5 साल में आकार लेगी। इसमें लेडी लॉयल कैंपस का विस्तार फेज-2 में होगा, जिसका काम करीब 2 साल बाद शुरू होने की संभावना है। वहीं एसएन के पुराने कैंपस में फेज-2 का काम करीब 6 महीने में शुरू होने की बात कही गई है। ओपीडी का होगा विस्तार, 8 हजार मरीजों की क्षमता एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओपीडी का भी विस्तार किया जा रहा है। नया ओपीडी ब्लॉक तैयार होगा, जिसकी क्षमता एक दिन में करीब 8 हजार मरीजों की होगी। रजिस्ट्रेशन ब्लॉक के ऊपर एक हॉल बनाया जाएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन काउंटर होंगे। इससे मौजूदा रजिस्ट्रेशन क्षेत्र में लगने वाली भीड़ कम होगी और मरीजों-तीमारदारों को राहत मिलेगी। फेज-1 में एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर, सर्जिकल एलाइड ब्लॉक, मेडिसिन एलाइड ब्लॉक और क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण हो रहा है। प्रस्तावित सुविधाओं में 200 बेड का इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर, 300 बेड का सर्जिकल एलाइड ब्लॉक, 300 बेड का मेडिसिन एलाइड ब्लॉक और क्रिटिकल केयर की सुविधा शामिल है। एमबीबीएस छात्रों की संख्या बढ़ी, तैयार हो रही नई एकेडमिक बिल्डिंग एमबीबीएस छात्रों की संख्या बढ़ने के चलते कॉलेज में नई एकेडमिक बिल्डिंग तैयार की जा रही है। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज और लेडी लॉयल को एक योजना में शामिल किया गया है। करीब 45 एकड़ जमीन में 10 बहुमंजिला ब्लॉक विकसित किए जाएंगे। पूरी योजना पर करीब 1000 से 1200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। दिसंबर 2026 तक तैयार होगी 130 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट एसएन मेडिकल कॉलेज में 130 बेड की 10 मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जा रही है। इसका काम दिसंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य है। यहां फेफड़ों के कैंसर, निमोनिया, अस्थमा, टीबी समेत गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज होगा। एमडीआर टीबी मरीजों के लिए 25 कमरे, सीने से जुड़ी बीमारियों के लिए 25 बेड, टीबी मरीजों के लिए 50 बेड और अति गंभीर मरीजों के लिए 30 बेड रखे जाएंगे। फेज-2 में कैंसर, सर्जिकल और पीडियाट्रिक ब्लॉक फेज-2 में 300 बेड का कैंसर ब्लॉक, 300 बेड का सर्जिकल ब्लॉक, 250 बेड का पीडियाट्रिक ब्लॉक और पैरामेडिकल ब्लॉक बनाया जाएगा। लेडी लॉयल कैंपस का विस्तार भी इसी चरण में होगा। इसका काम करीब दो साल बाद शुरू होने की योजना है, जबकि एसएन के पुराने कैंपस में फेज-2 का काम करीब छह महीने में शुरू होने की बात कही गई है। आसपास के राज्यों के मरीजों को मिलेगा फायदा योजना पूरी होने के बाद हृदय, फेफड़े, किडनी, लिवर, कैंसर, पेट और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज और ऑपरेशन की आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। इससे आगरा के अलावा आसपास के जिलों और भविष्य में दिल्ली, जयपुर समेत दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों को भी इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अभी गंभीर मामलों में कई मरीज बेहतर इलाज के लिए दिल्ली और जयपुर जाते हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी 1450 बेड एसएन मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 200 एमबीबीएस सीटें, 216 पीजी सीटें, 248 चिकित्सक शिक्षक और 1450 बेड हैं। कॉलेज का इतिहास 1854 से जुड़ा है। 1939 में आगरा मेडिकल कॉलेज को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया गया और 1944 में एमबीबीएस का पहला बैच पास हुआ। 1947 में इसका नाम सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज रखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड्ढों से बचने में अनियंत्रित बस खेत में पलटी:सीतापुर में 4 यात्री मामूली घायल, तम्बौर से लखनऊ जा रही थी बस
    Next Article
    फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली; हथियार और चोरी का सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment