Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sonam Wangchuk के आवास से पुलिस ने हटाई सुरक्षा व्यवस्था, नजरबंदी के दावों का किया खंडन

    1 hour from now

    1

    0

    पुलिस ने लेह में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ लागू निषेधाज्ञा का पालन सुनिश्चित करने के लिए किए गए इंतजामों को शुक्रवार रात को हटा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यह भी कहा कि वांगचुक को नजरबंद नहीं किया गया था।वहीं, कार्यकर्ता का आरोप है कि 11 नवंबर को उन्हें विरोध-प्रदर्शन वाली जगह से हटाकर घर पहुंचाया गया था और तब से उन्हें उनके घर में ही रोक कर रखा गया है। लेह जिला पुलिस ने ‘एक्स’ पर कहा, “निषेधाज्ञा का पालन सुनिश्चित करने के लिए (जो) पुलिस व्यवस्था की गई थी, उसे वापस ले लिया गया है।” यह स्पष्टीकरण वांगचुक के उस दावे के बाद आया कि उनके आवास के बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था, जिससे उनकी आवाजाही प्रतिबंधित हो गई थी। इसमें कहा गया, “एडीएम लेह ने सोनम वांगचुक के खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की है।यह स्पष्ट किया गया है कि उन्हें किसी भी तरह की घर में नजरबंदी में नहीं रखा गया था, जैसा कि दावा किया गया है।” ‘लेह एपेक्स बॉडी’ (एलएबी) के प्रमुख सदस्य वांगचुक ने पहले दावा किया था कि उनके आवास के बाहर लगभग 20-25 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए थे, जिससे उनकी आवाजाही प्रतिबंधित हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    President Murmu ओडिशा में कटक के ऐतिहासिक Bali Jatra का 24 नवंबर को करेंगी शुभारंभ
    Next Article
    CM Yogi Adityanath की मां सावित्री देवी के निधन पर Gorakhnath Temple में दी गई श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment