Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    South Mumbai में चार मंजिला इमारत में लगी आग, 8 लोग सुरक्षित निकाले गए

    2 hours from now

    1

    0

    दक्षिण मुंबई में रविवार तड़के चार मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने के बाद दो बच्चों समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इस दौरान दमकल विभाग का एक अधिकारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नवजीवन सोसाइटी के पास गिलदार लेन स्थित हीरा मंजिल इमारत की दूसरी मंजिल के एक कमरे में आधी रात के आसपास आग लगी और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर इस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने तीसरी मंजिल पर फंसे एक पुरुष और दो महिलाओं को ‘टर्नटेबल लैडर’ (घूमने वाली विशेष सीढ़ी) की मदद से बचाया, जबकि पहली मंजिल से एक बुजुर्ग महिला को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि चौथी मंजिल के एक कमरे में मौजूद एक पुरुष, एक महिला, एक लड़के और एक लड़की को भी सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित नीचे लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक घबराहट महसूस होने के कारण बुजुर्ग महिला को पुलिस वाहन से रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।बचाव अभियान के दौरान दमकल विभाग के एक वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी की दाहिनी हथेली चोटिल हो गई और उन्हें एम्बुलेंस से नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पेट्रोल पंप होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में अतिरिक्त चुनौती का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आग दूसरी मंजिल के कमरे में बिजली के तारों और उपकरणों, लकड़ी के फर्नीचर, एयर कंडीशनर और अन्य घरेलू सामान तक ही सीमित रही।आग लगने के वास्तविक कारण और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Balaghat के मेले में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे और 12 वयस्क बीमार, सभी खतरे से बाहर
    Next Article
    Kutch में ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत, सैन्यकर्मियों के परिवारों के सात लोगों ने गंवाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment