Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SRFTI परिसर में पुलिस तैनाती और गश्त से निजता का हनन, छात्र संघ ने लगाए गंभीर आरोप

    1 day ago

    1

    0

    सत्यजीत राय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) के छात्र संघ ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी अब भी संस्थान के प्रशासनिक भवन के प्रवेश द्वार पर तैनात हैं और छात्रावासों के आसपास सहित पूरे परिसर में गश्त कर रहे हैं। कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में छात्र संघ ने परिसर में पुलिसकर्मियों की लगातार तैनाती और गश्त पर चिंता जताई। छात्र संघ ने आरोप लगाया कि छात्रावासों के आसपास पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से छात्रों की निजता का उल्लंघन हो रहा है और उनकी आवाजाही तथा आपसी बातचीत की स्वतंत्रता सीमित हो रही है।आरोपों को खारिज करते हुए एसआरएफटीआई के रजिस्ट्रार दीपक कुमार ने कहा कि संस्थान ने छात्रों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने के दावों को पूरी तरह झूठा और फर्जी बताया। छात्र संघ के महासचिव नचिकेत ने कहा, ‘‘शनिवार को अधिकारियों के लिए आधिकारिक अवकाश का दिन होने के बावजूद पुलिसकर्मी प्रशासनिक भवन के प्रवेश द्वार पर तैनात रहे।उन्हें परिसर में विशेष रूप से छात्रावासों के आसपास लगातार गश्त करते हुए भी देखा गया।’’ छात्र संघ ने छात्रावासों के आसपास पुलिस की तैनाती और गश्त तत्काल बंद करने की मांग की। ये आरोप संस्थान प्रशासन और छात्रों के बीच जारी गतिरोध के बीच सामने आए हैं। छात्र परिसर में बाहरी लोगों द्वारा कथित हमलों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और पर्याप्त सुरक्षा, जवाबदेही तथा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।यह आंदोलन 27 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान कथित हमले और इसके बाद चार अक्टूबर को हुई एक अन्य घटना के बाद शुरू हुआ था। इस दौरान छात्रों ने धरना भी दिया और परिसर की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। हालांकि, संस्थान प्रशासन का कहना है कि छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड Uttarakhand में हेलीकॉप्टर हादसे पर कर्नाटक के सीएम और राज्यपाल ने जताया शोक
    Next Article
    Punjab Cabinet ने दी मंजूरी, ड्रग्स मामलों के निपटारे को बनेंगी 35 Special NDPS Courts

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment