Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Starlink उपग्रह स्टेशन में आग लगाने के पीछे रूसी खुफिया एजेंसियां, पोलैंड का दावा

    14 hours ago

    1

    0

    पोलैंड ने सितंबर में स्टारलिंक उपग्रह स्टेशन में आगजनी की घटना के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है और स्टेशन को नुकसान पहुंचाने के संबंध में तुर्किये के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। पोलैंड के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि संदिग्धों को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया।पोलैंड के निजता संबंधी नियमों के कारण उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। आरोपियों पर 23 सितंबर को वारसॉ से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित वोला क्रोबोव्स्का में स्टारलिंक के बुनियादी ढांचे में जानबूझकर आग लगाने का आरोप है। खुफिया सेवाओं की निगरानी करने वाले पोलैंड के मंत्री तोमाश सिएमोनियाक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उपग्रह को नुकसान पहुंचाने की इस घटना के पीछे रूसी खुफिया सेवाओं का हाथ है।’’ उन्होंने कहा कि रूसी खुफिया सेवाएं आपराधिक दुनिया से जुड़े लोगों का तेजी से इस्तेमाल कर रही हैं।पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को ‘‘हाइब्रिड युद्ध का एक और कृत्य’’ बताया। इस संबंध में अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के बाद से ऐसी घटनाओं पर नजर रखी है।अधिकारियों का कहना था कि इन हमलों का एक उद्देश्य यूक्रेन के लिए समर्थन कमजोर करना, यूरोपीय समाजों में भय और मतभेद फैलाना तथा जांच एजेंसियों के संसाधनों पर दबाव बढ़ाना है। रूस अक्सर ऐसे हमलों के लिए अपने सहयोगियों का इस्तेमाल करता है। कुछ मामलों में हमले करने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें मॉस्को की ओर से काम पर लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ladakh के 28 रणनीतिक इलाकों की मैपिंग से बौखलाया China, भारत ने खारिज किया दावा
    Next Article
    Ladakh की 28 जगहों के मानकीकृत नामों पर China ने जताया ऐतराज, बताया अवैध

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment