Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sudan के Nyala में बाजार पर सेना का Drone हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

    4 hours ago

    1

    0

    दक्षिण-पश्चिमी सूडान के ‘साउथ दारफुर’ प्रांत की राजधानी न्याला में भीड़-भाड़ वाले एक बाजार पर सूडानी सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए। देश में हिंसा पर नजर रखने वाले मानवाधिकार समूह ‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मानवाधिकार संगठन ने बताया कि हमला सोमवार शाम को हुआ जिसमें 113 लोग घायल भी हुए।‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने बताया कि मारे गए और घायल हुए लोगों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे। संगठन ने बाजार पर हुए इस हमले के लिए सूडानी सेना को जिम्मेदार ठहराया और इसकी निंदा की। संगठन ने एक बयान में कहा कि इस नरसंहार के कारण बाजार सामूहिक हत्या और घायलों से भरे स्थल में तब्दील हो गया।उसने घटना की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की। इससे पहले ‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने कहा था कि न्याला स्थित उसके अस्पताल में 36 शव लाए गए हैं और आपातकालीन कक्ष में 150 घायलों को देखा गया। ‘साउथ दारफुर’ प्रांत की राजधानी न्याला पर अर्द्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (आरएसएफ) का नियंत्रण है।यह बल 2023 से सूडानी सेना के साथ संघर्ष कर रहा है। इस युद्ध में लगातार ड्रोन हमले किए जाते रहे हैं, लेकिन हाल के सप्ताह में आरएसएफ और सूडानी सेना दोनों की ओर से ड्रोन हमलों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel Election: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की Likud आगे, बहुमत से दूर
    Next Article
    UAE जाने वाले भारतीयों के लिए Travel Insurance जरूरी, दूतावास ने जारी की एडवायजरी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment