Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UAE जाने वाले भारतीयों के लिए Travel Insurance जरूरी, दूतावास ने जारी की एडवायजरी

    7 hours ago

    1

    0

    भारत ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा ले लें। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीयों को अचानक हुई बीमारी या इमरजेंसी के कारण भारी-भरकम मेडिकल बिल चुकाने पड़े हैं। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “यूएई की यात्रा या पर्यटन के उद्देश्य से जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उचित स्वास्थ्य बीमा जरूर ले लें।” सलाह में कहा गया है कि बीमा में कैशलेस सुविधाएं भी शामिल होनी चाहिए, जिसमें किसी अप्रत्याशित आपाकतालीन चिकित्सा स्थिति में भारत वापस लाने (मेडिकल रिपैट्रिएशन) का खर्च भी शामिल हो।भारतीय मिशन ने बताया कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई तथा उत्तरी अमीरात में महावाणिज्य दूतावास को ऐसे कई मामले मिले हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को आपात चिकित्सा स्थितियों का सामना करना पड़ा और इसके कारण उन्हें भारी-भरकम बिल चुकाने पड़े। इसमें कहा गया है कि ये बिल कभी-कभी “मरीज या उनके परिवार वालों की वहन करने की क्षमता से बाहर” होते थे, और इसका कारण अपर्याप्त बीमा कवरेज था। रोजगार वीजा पर या आश्रितों के रूप में संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीयों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि उनका चिकित्सा बीमा देश में सभी चिकित्सा खर्चों और भारत में चिकित्सा प्रत्यावर्तन को पर्याप्त रूप से कवर करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sudan के Nyala में बाजार पर सेना का Drone हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
    Next Article
    Sheikh Hasina का आरोप, Bangladesh में रोजाना 7 हजार लोगों की हो रही गिरफ्तारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment