Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sultanpur Court ने खारिज किया मानहानि केस, Rahul Gandhi के वकील ने फैसले का किया स्वागत

    1 hour from now

    1

    0

    राहुल गांधी की ओर से पेश वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने सोमवार को उनके खिलाफ 2018 के आपराधिक मानहानि मामले को खारिज करने के अदालत के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने अदालत की इस टिप्पणी पर जोर दिया कि शिकायतकर्ता के पास कानूनी रूप से मामला दर्ज करने का अधिकार (लीगल स्टैंडिंग) नहीं था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान की गई टिप्पणियां मानहानि की श्रेणी में नहीं आतीं। इस पर वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने संतोष जताया और कहा कि उनकी कानूनी टीम अदालत के पूरे फैसले की प्रति का इंतजार कर रही है। काशी प्रसाद शुक्ला ने ANI को बताया राहुल गांधी को इस मामले से बरी कर दिया गया है। अदालत ने माना कि शिकायतकर्ता विजय मिश्रा 'पीड़ित व्यक्ति' की श्रेणी में नहीं आते हैं। शुक्ला ने कहा कि बचाव पक्ष इस नतीजे से खुश है, लेकिन औपचारिक फैसला देखने के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकेगी। वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने कहा, "चूंकि हम अभी तक फैसले की पूरी कॉपी नहीं देख पाए हैं, इसलिए फिलहाल हम इस बात से खुश हैं कि राहुल गांधी को बरी कर दिया गया है। जहां तक ​​इस बात का सवाल है कि किन तर्कों या आधारों पर मामला खारिज किया गया है, तो पूरा फैसला सामने आने तक हम इस पर विस्तार से कुछ नहीं कह सकते।" वकील का यह बयान तब आया, जब एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने गांधी के खिलाफ 2018 के आपराधिक मानहानि मामले को खारिज कर दिया। अदालत ने माना कि 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी की ओर से की गई विवादित टिप्पणी मानहानि की श्रेणी में नहीं आती है। सोमवार को, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक विशेष MP/MLA अदालत द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बरी किए जाने के बाद, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस कानूनी जीत को राजनीतिक उत्पीड़न के खिलाफ 'सत्य की जीत' करार दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    New Delhi में BRICS Parliamentary Forum शुरू, 11 सदस्य देशों के साथ AI और सतत विकास पर होगी चर्चा
    Next Article
    84 साल के हैं खड़गे, PM Modi पर बयान का TMC सांसद Saugata Roy ने किया बचाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment