Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Syria और Russia के बीच हुआ समझौता, हमीमीम और टार्टस बेस का नियंत्रण सीरिया लेगा

    22 hours ago

    2

    0

    दमिश्क, नौ अगस्त (एपी) सीरियाई विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सीरिया और रूस दो रणनीतिक भूमध्यसागरीय तटीय ठिकानों के भविष्य को लेकर एक समझौते पर पहुंच गए हैं, जिससे अंततः मॉस्को के लिए सैन्य चौकियों के रूप में उनका उपयोग समाप्त हो जाएगा। सीरिया 2011 एवं 2024 के बीच जब इस्लामी गुट के नेतृत्व वाले सशस्त्र विपक्ष से लड़ रहा था, तब रूस सत्ता से बेदखल राष्ट्रपति बशर अल-असद का सबसे बड़ा राजनीतिक और सैन्य सहयोगी था। इस विपक्षी गुट के प्रमुख उग्रवादी नेताओं में एक मौजूदा अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा भी थे।इस संघर्ष के दौरान, लताकिया के पास स्थित हमीमीम हवाई अड्डा और टार्टस नौसेना अड्डा पूर्वी भूमध्यसागर में रूस के अहम ठिकाने थे। इस समझौते के तहत, सीरिया अपने नागरिक प्रशासन के तौर पर हमीमीम हवाई अड्डे और टार्टस बंदरगाह पर वाणिज्यिक बर्थ का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों जगहों पर मौजूद सैन्य केंद्र ‘संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र’ बन जायेंगे।मंत्रालय ने कहा कि ये नई व्यवस्थाएं सीरिया के तट पर ‘रूसी मौजूदगी को फिर से व्यवस्थित करने’ का हिस्सा हैं। रूस ने तत्काल इस समझौते पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वैसे, असद को सत्ता से हटाने पर केंद्रित विद्रोह के दौरान रूस ने कोई दखल नहीं दिया था, लेकिन उसने लंबे समय तक सीरिया के नेता रहे असद और उनके परिवार को शरण जरूर दी।असद के हटने के बाद, सीरिया में मौजूद रूसी सैनिक धीरे-धीरे देश छोड़कर चले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    New York के पास नाव पलटने से मां और 5 महीने की बच्ची की मौत, ऑपरेटर पर केस दर्ज
    Next Article
    Russia हिंद महासागर तक rail network बनाने का इच्छुक: Deputy PM Marat Khusnullin

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment