Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- अमेरिका का स्कोर-189/3:संजय की सिक्स से फिफ्टी, ट्रम्पेलमैन के ओवर में 3 सिक्स लगाए

    11 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का 26वां मैच अमेरिका और नामीबिया के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। अमेरीका ने 19 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं। संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने पिच पर हैं। अमेरिकी टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 93 रनों की जीत दर्ज की थी। अगर अमेरिका यह मैच जीत जाता है, तो उसकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। नामीबिया के लिए यह करो या मरो की स्थिति है। टीम लगातार दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरव नेत्रवलकर और अली खान। नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जॉन फ्राइलिनक, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, डिलन लाइचर, विलेम माईबर्ग, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हेंगो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में टेंट लगा रहा था चचेरा-भाई...करंट लगने से मौत:गाजीपुर में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से हादसा, परिवार में मातम छाया
    Next Article
    तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ओम बिरला, भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व: सूत्र

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment