Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- जिम्बाब्वे ने 100 के अंदर 2 विकेट गंवाए:वेल्लालागे ने मारुमनी, शनाका ने बर्ल को पवेलियन भेजा; श्रीलंका ने 179 रन का टारगेट दिया

    16 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 38वें मैच में जिम्बाब्वे को 179 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में चल रहे ग्रुप बी के इस मैच का टॉस श्रीलंका ने जीता और बैटिंग चुनी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। जिम्बाब्वे ने 14 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट और कप्तान सिकंदर रजा क्रीज पर हैं। रायन बर्ल (23 रन) को दसुन शनाका ने कुसल परेरा के हाथों कैच कराया। तदिवानाशे मारुमनी (34 रन) को दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। श्रीलंका के लिए ओपनर पथुम निसांका ने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। जबकि पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट रायन बर्ल के खाते में आया। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर,ब्लेसिंग मुजरबानी। ------------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच को धमकाया, VIDEO:मंच से उतारकर बोले- MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, भीड़ से भी धक्का-मुक्की की
    Next Article
    कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरोपों से किया इनकार, बोले- 'ट्रायल का सामना करूंगा'

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment