Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप में अमेरिका की लगातार दूसरी जीत:नामीबिया को 31 रन से हराया, संजय कृष्णमूर्ति ने 68 रन बनाए; शाल्कविक को 2 विकेट

    13 hours ago

    1

    0

    अमेरिका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। रविवार को टीम ने नामीबिया को 31 रन से हरा दिया। 26वें मैच में USA ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। ग्रुप-ए का यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया। टीम ने 4 विकेट खोकर 199 रन बना दिए। संजय कृष्णमूर्ति ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उन्होंने 33 बॉल पर 6 सिक्स और 4 चौके लगाए। वहीं कप्तान मोनांक पटेल ने 30 बॉल पर 52 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 3 सिक्स लगाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरास्मस और विलेम माईबर्ग ने 2-2 विकेट चटकाए। रूबेन ट्रम्पलमैन सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दे दिए। 200 रन का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। टीम से लॉरेन स्टीनकैंप ने 58 रन की पारी खेली। जेजे स्मिट ने 31 रन का योगदान दिया। अमेरिका से शैडली वान शाल्कविक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शयन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरव नेत्रवलकर और अली खान। नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जॉन फ्राइलिंक, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, डिलन लाइचर, विलेम माईबर्ग, रूबेन ट्रम्पलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हींजो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा:धुरंधर फेम रैपर ने परफॉर्म किया, रोहित शर्मा भी मैच देखने पहुंचे
    Next Article
    IND vs PAK Live Cricket Score: भारत और पाकिस्तान के बीच धमाकेदार मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment