Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया:जम्पा और एलिस ने 4-4 विकेट झटके, स्टोयनिस ने 45 रन बनाए

    18 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के 14वें मैच में आयरलैंड को जीत के लिए 183 रन का टारगेट दिया है। ग्रुप-बी के इस मैच में कंगारुओं ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने 16 ओवर में 8 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। बैरी मैकार्थी और मैथ्यू हम्फ्रीज क्रीज पर हैं। मार्क अडायर (12 रन) और जॉर्ज डॉकरेल (41 रन) को एडम जम्पा ने एक ही ओवर में आउट किया। जम्पा ने लोरकन टकर (24 रन) और गैरेथ डेलानी (11 रन) को भी आउट किया। नाथन एलिस ने बेंजामिन कैलिट्ज (2 रन), रॉस अडायर (12 रन) और कर्टिस कैम्फर (4 रन) को पवेलियन भेजा। हैरी टेक्टर (जीरो) को मैथ्यू कुहनेमन ने कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहली बॉल पर रिटायर हर्ट हो गए हैं। उन्होंने जेवियर बार्टलेट की बॉल को फ्लिक किया। रन दौड़ने के प्रयास में उनके पैर में दिक्कत आई। ऑस्ट्रेलिया से मार्कस स्टोयनिस ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। जोश इंग्लिस और मैट रैनशॉ ने 37-37 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने 2 विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने एक-एक विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कॉनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा। आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में अवैध खनन से किसानों की जमीन बर्बाद:उपजाऊ खेत बने गहरे गड्ढे, ग्रामीणों ने प्रशासन से की शिकायत
    Next Article
    WI vs ENG मैच का टॉस कुछ देर में:दोनों टीमें 10 साल पहले फाइनल में भिड़ चुकीं, जीतने वाली टीम टेबल टॉपर बनेगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment