Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:सुपर-8 में पहुंच चुकी है टीम; टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार UAE से खेलेगी

    10 hours ago

    1

    0

    साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप का 34वां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में पहली बार साउथ अफ्रीका और यूएई आमने-सामने है। साउथ अफ्रीका अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। उसने पहला मैच कनाडा से 57 रन से जीता, दूसरे में अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया और फिर तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त दी। वह ग्रुप-D के प्वांट्स टेबल में 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। दूसरी ओर UAE की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है। उसने कनाडा को 5 विकेट से हराया, लेकिन न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी। वह 3 मैचों में 2 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी। UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। ---------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन:परिवार ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आई थीं
    Next Article
    10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मतदान 16 मार्च को और वोटों की गिनती उसी दिन होगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment