Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेबल टेनिस नेशनल रैंकिंग:अंडर-11 में बंगाल के खिलाड़ियों की धाक, 11 पैडलर्स ने मुख्य ड्रा में बनाई जगह

    1 hour ago

    1

    0

    शहर के 'द स्पोर्ट्स हब' (TSH) के इंडोर स्टेडियम में चल रहे 'अल्टीमेट प्रथम रैंकिंग नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट' में युवा पैडलर्स का जलवा जारी है। प्रतियोगिता के अंडर-11 वर्ग के क्वालीफाइंग मुकाबलों में पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा दबदबा कायम किया है। बंगाल के सर्वाधिक 11 खिलाड़ियों ने एकल मुख्य ड्रा में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिनमें 5 बालक और 6 बालिकाएं शामिल हैं। बंगाल के बाद महाराष्ट्र के 9 खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में प्रवेश किया, जबकि तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली के 7-7 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई करने में सफलता हासिल की। बालक वर्ग में महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में कड़ा मुकाबला अंडर-11 बालक एकल वर्ग में मुख्य ड्रा तक पहुँचने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस वर्ग में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु तीनों राज्यों से 5-5 खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रा में जगह बनाई। इसके अलावा हरियाणा व दिल्ली से 3-3, जबकि गुजरात और मेजबान उत्तर प्रदेश से 2-2 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया। महाराष्ट्र से राजवर्धन तिवारी, नक्ष महाजन, अधिराज चौहान, निर्मित कुटे और आरव बापट ने मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। वहीं पश्चिम बंगाल से देबांशु चक्रवर्ती, अर्जुन सेन, मयूख सरकार, अरिक दत्ता और दीपम सरदार ने बाजी मारी। तमिलनाडु से ए. आर. सुंदरमूर्ति, एम. निबिश, अखिल विनोद, टी. के. अक्षत और एम. मुहम्मद रेहान ने शानदार खेल दिखाते हुए जगह बनाई। बालिका वर्ग में पूरी तरह छाया पश्चिम बंगाल बालिकाओं के अंडर-11 वर्ग में पश्चिम बंगाल का एकतरफा दबदबा देखने को मिला। बंगाल की 6 बेटियों कृतिका साइबो, शिवांगी मिश्रा, आयुषिका देब, अरिएत्री पाल, अस्मिता पॉल और वरेण्या सरकार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुख्य ड्रा में एंट्री ली। इनके अलावा हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र की 4-4 तथा कर्नाटक की 3 बालिकाओं ने क्वालीफाई किया। 5 सेट तक चले थ्रिलर मैच, आज से शुरू होगा नॉकआउट राउंड क्वालीफाइंग राउंड के दौरान कई मुकाबले बेहद रोमांचक और अंतिम समय तक खिंचने वाले रहे। पुडुचेरी के एम. तसवंत ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और तमिलनाडु के एम. निबिश को 5 गेम तक चले कड़े मैच में 8-11, 13-15, 11-9, 11-6, 11-3 से हरा दिया। एक अन्य थ्रिलर मुकाबले में तमिलनाडु के अखिल विनोद ने पश्चिम बंगाल के सरबजीर सरकार को 11-7, 7-11, 11-9, 5-11, 17-15 से मात दी। अंडर-11 बालक और बालिका दोनों ही वर्गों के मुख्य ड्रा में 32-32 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके मुकाबले 17 अगस्त से शुरू होंगे। इसके साथ ही स्टेडियम में अंडर-13 बालक व बालिका वर्ग के क्वालीफाइंग मैच भी शुरू हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सितंबर के शुरुआत में ISBT तक चलेगी मेट्रो:19-20 अगस्त को होगा सेफ्टी ऑडिट, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त देंगे रिपोर्ट
    Next Article
    पेंसिल चुराने के आरोप में शिक्षिका ने छात्र को पीटा:कान का पर्दा फटा, चार दिन से चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment