Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर की पिटाई से छात्र की उंगली फ्रैक्चर:ललितपुर में खराब लिखावट पर पेन फंसाकर पीटा, मां ने डीएम से शिकायत की

    10 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में एक शिक्षिका द्वारा छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। खराब लिखावट के कारण शिक्षिका ने छात्र की उंगलियों के बीच पेन फंसाकर डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इस घटना के पांच दिन बाद छात्र की मां ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। कोतवाली सदर के आजादपुरा मोहल्ले की निवासी ममता कुशवाहा ने शनिवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र रोहित सिविल लाइन स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र है। ममता के अनुसार, यह घटना पांच दिन पहले विद्यालय में हुई थी। रोहित की लिखावट खराब होने पर एक शिक्षिका ने उसके सीधे हाथ की उंगलियों के बीच पेन फंसाकर डंडे से पिटाई की। इस पिटाई से रोहित की उंगली में फ्रैक्चर हो गया और वह तब से बीमार है। जब ममता ने शिक्षिका से इस संबंध में बात की, तो शिक्षिका ने उनसे झगड़ा किया और धमकी भी दी। ममता ने जिलाधिकारी को यह भी बताया कि उनके दो अन्य बच्चे भी उसी विद्यालय में पढ़ते हैं और उन्हें आशंका है कि शिक्षिका उनके साथ भी दुर्व्यवहार कर सकती है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को जांच के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीबीटी के जरिए किसानों को मिली सहायता राशि:फसल बीमा व कृषक दुर्घटना योजना के तहत खातों में भेजी गई धनराशि
    Next Article
    सुनील तिवारी अंडर-13 लीग- केडीएमए और क्रिक आईटी अकादमी जीती:वीर सिंह के 73 रन; युवराज प्लेयर ऑफ द मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment