Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैफिक,घाट निर्माण और जल जीवन मिशन पर सांसद सख्त:हेमा मालिनी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में सांसद हेमा मालिनी ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। इस मीटिंग हेमा मालिनी मथुरा–वृंदावन में बिगड़ती ट्रैफिक समस्या, हाईवे व प्रमुख चौराहों पर जाम, अतिक्रमण, यमुना घाट निर्माण तथा जल जीवन मिशन को लेकर मिल रही शिकायतों पर नाराज दिखाई दी। सांसद ने इन समस्यायों को लेकर कड़ा रुख दिखाया। रिवर फ्रंट के काम में तोड़े जा रहे पुराने और मजबूत पत्थर बैठक की शुरुआत में सांसद ने विद्युत निगम द्वारा प्रस्तावित नए विद्युत उपकेंद्रों के लिए भूमि उपलब्धता की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि दो उपकेंद्रों हेतु भूमि उपलब्ध हो चुकी है, जबकि पाँच अन्य के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। इसके बाद सांसद ने मथुरा एवं वृंदावन में यमुना तट पर चल रहे “रिवर फ्रंट डेवलपमेंट” कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत है मथुरा में नवीन घाट निर्माण के दौरान पुराने और मजबूत पत्थरों को हटाया जा रहा है। इस पर सिंचाई विभाग ने योजना का विवरण प्रस्तुत किया। परिषद उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने निर्देश दिए कि केवल टूटे एवं क्षतिग्रस्त पत्थरों को ही बदला जाए तथा निर्माण में गुणवत्ता और एकरूपता सुनिश्चित की जाए। नव निर्मित बस स्टैंड हो रहा सफ़ेद हाथी साबित मीटिंग में हाईवे किनारे गोकुल रेस्टोरेंट के पास नवनिर्मित अंतरराज्यीय रोडवेज बस स्टैंड के संचालन पर भी चर्चा हुई। करोड़ों की लागत से बना यह बस स्टैंड सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है। ARM रोडवेज ने बताया कि सर्विस लेन को लेकर तकनीकी दिक्कत आ रही है, जिसकी बजह से यहां बस का आवागमन नहीं हो प् रहा। जिसके समाधान हेतु पराग डेयरी से अतिरिक्त भूमि क्रय की जा रही है। परिषद उपाध्यक्ष ने रोडवेज, नगर निगम एवं हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर जिलाधिकारी के साथ बैठक कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जाम से निजात के लिए बने ठोस प्लानिंग सांसद हेमामालिनी ने नरहौली चौराहा, गोवर्धन चौराहा, छटीकरा, भूतेश्वर, डीग गेट एवं सौ सैया अस्पताल के आसपास लगने वाले जाम के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। एसएसपी ने कुछ स्थानों पर किए गए सुधारों की जानकारी दी, जबकि हाईवे प्राधिकरण ने कुछ पुलों को चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार होने की बात कही। इस पर सांसद ने मंत्रालय स्तर के लिए अपना सहयोग की बात की। ड्रोन कैमरा बताएगा यमुना में कहां गिर रहे नाले ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत मिल रही सर्वाधिक शिकायतों पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पेयजल टंकियों के निर्माण में तेजी लाई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन से संबंधित शिकायतें उनके कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती हैं। यमुना शुद्धीकरण के तहत नमामि गंगे योजना में निर्माणाधीन एसटीपी एवं नालों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मथुरा से वृंदावन तक ड्रोन से वीडियो फोटोग्राफी कर यह चिन्हित किया जाए कि कौन-कौन से नाले यमुना में गिर रहे हैं। यह रहे मौजूद नगर निगम क्षेत्र में स्थायी अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर नगर आयुक्त ने बताया कि विकास प्राधिकरण के साथ संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। बैठक में जिला​धिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ सूरज पटेल, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, पर्यावरण सलाहाकार मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा सहित हाईवे, सिंचाई, विद्युत एवं आवास परिषद, रोडवेज आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बनारस शहर बनेगा 6 महीने में गार्बेज फ्री सिटी:नगर निगम ने शुरू की कवायद, 21 कूड़ा घर बंद, फाइव स्टार रैंकिंग के लिए आवेदन
    Next Article
    सहारनपुर में अभियुक्त को 10 साल की सजा:10 साल पहले किया था जानलेवा, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment