Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर का सुबह, प्रेमी का रात को अंतिम संस्कार:लखीमपुर-खीरी में ननिहाल ले जाया गया निशात का शव, हत्या के बाद प्रेमी ने किया था सुसाइड

    38 minutes ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में सोमवार को शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और उसके बाद सऊद अंसारी की खुदकुशी के बाद मंगलवार को दोनों परिवारों में मातम पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे गए। परिजन अपने-अपने शव लेकर घर पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। सुबह करीब 11 बजे निशात फातिमा को उनके ननिहाल सुमेरनगर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं, सऊद अंसारी को रात में नौरंगाबाद स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सुमेरनगर में मंगलवार अलसुबह निशात फातिमा का शव उनके ननिहाल लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार और ग्रामीण भी घर पहुंचने लगे। दोपहर करीब 11 बजे मस्जिद के पास नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। इसके बाद गमगीन माहौल में निशात को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतका के रिश्ते के भाई इसरार ने बताया कि निशात उनकी बुआ की बेटी थीं। परिवार के लिए यह घटना बेहद सदमे वाली रही। अंतिम विदाई के दौरान परिजन और रिश्तेदार भावुक नजर आए। उधर, पोस्टमार्टम के बाद सऊद अंसारी का शव भी परिजन मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित अपने घर पर लेकर पहुंचे। शव घर पहुंचने के बाद यहां भी रिश्तेदारों और परिचितों का पहुंचना शुरू हो गया। परिवार के लोग देर शाम तक अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे रहे। सऊद के पिता कय्यूम को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई थी। मंगलवार दोपहर उन्हें घर भेज दिया गया। इसके बाद परिवार ने सऊद के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। रात करीब 8:40 बजे ईशा की नमाज के बाद सऊद को नौरंगाबाद स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ------- हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें टीचर निशात का सहकर्मी के साथ कपल डांस, VIDEO:हाथ पकड़कर नाची तो गुस्साया प्रेमी; लखीमपुर में 16 दिन बाद हत्या कर खुदकुशी की लखीमपुर खीरी में चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में 21 सितंबर को हुई टीचर निशात फातिमा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अब शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें निशात फातिमा स्कूल के सहकर्मियों के साथ कपल डांस करती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं। पूरी खबर पढ़ें स्कूल में महिला टीचर को घसीटकर ले गया, CCTV:कहा- मेरी जान ले लो, मैं तुम्हारी जान लूंगा; लखीमपुर में हत्या करके सुसाइड किया लखीमपुर में महिला टीचर की हत्या से पहले का CCTV सामने आया है। इसमें आरोपी टीचर को गन पॉइंट पर लेकर उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जाता दिख रहा है। बच्चे और टीचर सहमे नजर आ रहे हैं। कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं करता। आरोपी टीचर को स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर ले जाता है। थोड़ी देर बाद टीचर को 4 गोली मारकर खुद जान दे देता है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में मुठभेड़ में 25 हजार का तस्कर गिरफ्तार:फायरिंग में दरोगा और बदमाश को दोनों घायल, तमंचा, कारतूस और छुरी बरामद
    Next Article
    कस्तूरबा विद्यालय से लापता दोनों छात्राएं वाराणसी स्टेशन से मिलीं:गाजीपुर से सोमवार शाम निकली थीं, पुलिस ने 24 घंटे में बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment