Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तूफान अकवान आज दोपहर आंध्र-ओडिशा तट से टकरा सकता है:110kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, ओडिशा के 6 जिलों में स्कूल बंद; 10 राज्यों में असर

    4 hours ago

    1

    0

    चक्रवाती तूफान अकवान गुरुवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव चक्रवात के चलते ओडिशा के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। तूफान का असर 10 राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में रह सकता है। IMD ने पहले आंध्र प्रदेश के तट से तूफान के टकराने की चेतावनी दी थी। रेलवे ने गुरुवार को चलने वाली तीन ट्रेनों के जाने के समय में बदलाव किया है। नेवी और अन्य एजेंसियां भी राज्यों के साथ मिलकर तूफान से निपटने की तैयारियों में जुटी हैं। मैप में देखें, अकवान की दिशा और कहां-कितना असर तूफान से पहले के हालात और तैयारी, 4 तस्वीरें 10 राज्यों पर चक्रवात का असर, बचाव की तैयारी 1. आंध्र प्रदेश: चक्रवात अकवान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा और झोंकों की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तटीय जिलों में अलर्ट है। NDRF की 13 और SDRF की 11 टीमें तैनात हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और किसानों को फसल सुरक्षित करने की सलाह दी गई है। 2. ओडिशा: 18 से 21 नवंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है। गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जैसे दक्षिणी जिलों में ज्यादा असर हो सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है। सरकार ने 8 जिलों में 2 लाख 4 हजार से ज्यादा लोगों की पहचान की है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने राहत केंद्र तैयार रखने और संवेदनशील गांवों में लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी की है। हरभंगी और बदनाला बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि भारी बारिश का पानी जमा करने की जगह रहे। समुद्र में 14 मीटर से ऊंची लहरें उठने की आशंका है। 3. तमिलनाडु: उत्तरी तमिलनाडु में 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई समेत तटीय इलाकों में जलभराव की आशंका है। हवा की रफ्तार 60 से 70kmph तक पहुंच सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 4. पुडुचेरी: पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 20 नवंबर के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों में परेशानी हो सकती है। यहां भी मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन को बारिश और समुद्र की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 5. तेलंगाना: तेलंगाना में 20 और 21 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर राज्य के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। निचले इलाकों में पानी भरने और स्थानीय स्तर पर बाढ़ की स्थिति बन सकती है। प्रशासन को सतर्क रहने और बारिश से प्रभावित होने वाले इलाकों पर नजर रखने को कहा गया है। 6. पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में 19 और 20 नवंबर को बारिश हो सकती है। दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। 7. झारखंड: झारखंड के कुछ इलाकों में 20 और 21 नवंबर को बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। स्थानीय प्रशासन को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सतर्क रहने को कहा गया है। 8. छत्तीसगढ़: राज्य में चक्रवात सीधे नहीं टकराएगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 20 और 21 नवंबर को बारिश हो सकती है। दक्षिणी और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। 9. बिहार: चक्रवात का असर बिहार तक रहेगा। गया, नवादा समेत 5 जिलों में 20 और 21 नवंबर को बारिश की संभावना है। 10. मध्य प्रदेश: राज्य के पूर्वी हिस्से में चक्रवात का असर रह सकता है। तूफान के चलते अगले दो दिन बारिश और आंधी की आशंका है। ईरान ने राक्षस के नाम पर अकवान रखा नाम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठने वाले चक्रवातों के नाम रखने की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इसके लिए भारत समेत कई देशों ने मिलकर एक सूची तैयार की। साल 2018 में इस समूह में ईरान, कतर, सऊदी अरब, UAE और यमन भी शामिल हुए। इन देशों की बारी के हिसाब से चक्रवातों के नाम रखे जाते हैं। नाम तय करते समय ध्यान रखा जाता है कि वे किसी राजनीति, धर्म, संस्कृति या व्यक्ति से जुड़े न हों। ईरान ने इस बार चक्रवात का नाम अकवान रखा है। अकवान ईरान की पौराणिक कथाओं में एक राक्षस का नाम है। इसका जिक्र फारस के मशहूर महाकाव्य 'शाहनामा' में मिलता है। कहानी के मुताबिक, अकवान एक ताकतवर दानव था, जिसका मुकाबला योद्धा रुस्तम से हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    California में OpenAI के खिलाफ मुकदमा दर्ज, AI साइबर खतरों की अनदेखी का आरोप
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प के लिए जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़ा; पहाड़ों पर बर्फबारी, कल चक्रवात आंध्र-ओडिशा से टकराएगा; सोना 11 महीने में सबसे सस्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment