Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तूफान में हिलने लगी थी Lionel Messi की 70 फुट ऊंची प्रतिमा, प्रशासन ने हटवाई, नए ठिकाने की तलाश जारी

    10 hours ago

    1

    0

    अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा को सोमवार को सुरक्षा कारणों से कोलकाता के लेक टाउन इलाके से हटा दिया गया है। हाल ही में आए तूफानों की वजह से इस भारी-भरकम प्रतिमा का ढांचा काफी कमजोर और अस्थिर हो गया था, जिससे इसके गिरने का खतरा बना हुआ था।क्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर भेजी गईलोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा को बिना किसी नुकसान के उसके चबूतरे से बेहद सुरक्षित तरीके से अलग किया गया। इसके बाद एक ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ की मदद से इसे ट्रक पर लोड किया गया। फिलहाल इस प्रतिमा को पीडब्ल्यूडी की देखरेख में सुरक्षित रखा गया है। इसे दोबारा कहां लगाया जाएगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि सरकार इसे रवींद्र सरोवर या इको पार्क में स्थापित कर सकती है। #WATCH | Kolkata, West Bengal | Lionel Messi statue at VIP road in Lake Town secured with ropes after locals complained that the statue was swaying due to wind pic.twitter.com/YcO70OJs54— ANI (@ANI) June 1, 2026 इसे भी पढ़ें: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके 6 जून को आएंगे भारत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शनस्थानीय लोगों ने जताई थी आशंकाइस प्रतिमा को लेकर चिंता तब शुरू हुई जब पिछले दिनों आए तूफान के दौरान स्थानीय लोगों ने देखा कि यह प्रतिमा हिल रही है। इसकी सूचना तुरंत लेक टाउन थाने को दी गई। पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम ने जब मौके पर जाकर जांच की, तो ठेकेदार ने बताया कि प्रतिमा के बुनियादी जोड़ (बेस जॉइंट) में खराबी आ गई है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि ढांचा खतरनाक स्थिति में है और कभी भी गिर सकता है, जिसके बाद इसे हटाने का फैसला लिया गया। इसे भी पढ़ें: दिल्लीवालों को मिली तपिश से राहत: सुबह के न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, सामान्य से नीचे पहुंचा पारापिछले साल हुआ था अनावरणइस विशाल प्रतिमा का अनावरण पिछले साल दिसंबर में खुद दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की कोलकाता यात्रा के दौरान किया गया था। इस पूरी परियोजना का नेतृत्व राज्य के पूर्व मंत्री सुजीत बोस ने किया था। गौरतलब है कि सुजीत बोस को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने नगरपालिका भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mamata Banerjee का बागियों को कड़ा संदेश, Sandipan Saha और Ritabrata Banerjee TMC से निष्कासित
    Next Article
    क्या Omar Abdullah की कुर्सी खतरे में? 3 June को विधायकों की 'आपात' बैठक क्यों?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment