Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तहसील दिवस में राशन कार्ड की सर्वाधिक शिकायत:गंभीर बीमारी से परिवार परेशान, अधिकारी निर्देश के बावजूद समाधान नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    जनपद की तहसील सदर सभागार में आयोजित तहसील दिवस में इस बार भी बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें राशन कार्ड न बनने और राशन से जुड़ी शिकायतों की संख्या सर्वाधिक रही। फरियादियों का कहना है कि लंबे समय से शिकायतें करने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विजेईया गांव निवासी प्रेमपाल ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उनकी बेटी पिछले लगभग दस वर्षों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें राशन की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार अधिकारियों से राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। प्रेमपाल ने बताया कि जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश के बाद भी उन्हें पिछले चार-पांच दिनों से लगातार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जल्द ही उनका राशन कार्ड बन जाएगा और उन्हें आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी मिल सकेगी, जिससे उनकी बेटी के इलाज में मदद मिलेगी। इसी तरह देवरनिया शुमाली निवासी फुरकान अली ने भी राशन कार्ड न बनने की शिकायत दर्ज कराई। फुरकान अली के अनुसार, उनके पिता के नाम पर जमीन है, लेकिन वह स्वयं मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मजदूरी मिलने पर ही उनके घर का राशन-पानी चल पाता है, लेकिन राशन कार्ड न होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम सदर के समक्ष आज दर्जनों शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अब देखना यह होगा कि तहसील दिवस में आई इन शिकायतों का समाधान निर्धारित समय में हो पाता है या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    T-20 विश्वकप फाइनल जीत के लिए काशी में पूजन:गंगा किनारे बटुकों ने किया वैदिक अनुष्ठान, गूंजा जयतु जयतु भारतम् – जयतु जयतु संस्कृतम्
    Next Article
    सपा राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:होली मिलन कार्यक्रम, अभिमुक्तेश्वरानंद के अपमान को बताया सनातन का अपमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment