Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    T-20 विश्वकप फाइनल जीत के लिए काशी में पूजन:गंगा किनारे बटुकों ने किया वैदिक अनुष्ठान, गूंजा जयतु जयतु भारतम् – जयतु जयतु संस्कृतम्

    1 hour ago

    1

    0

    काशी में टी–20 विश्व कप फाइनल से पहले संस्कृत बटुक क्रिकेट टीम के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों के साथ विशेष पूजा, हवन और गंगा अभिषेक कर भारतीय टीम की विजय के लिए प्रार्थना की। यह विशेष आयोजन शनिवार को शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अहिल्याबाई घाट पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के बटुक विद्यार्थियों और आचार्यों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ टीम इंडिया की सफलता और देश की प्रतिष्ठा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संस्कृत में होती है इस टीम की कमेंट्री संस्कृत बटुक क्रिकेट टीम अपने अनूठे अंदाज के कारण पहले से ही चर्चा में रहती है। इस टीम के क्रिकेट मैचों की कमेंट्री संस्कृत भाषा में की जाती है, जो खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है। गंगा में वैदिक मंत्रों के साथ किया अभिषेक हवन के बाद बटुक क्रिकेट टीम के विद्यार्थियों ने गंगा तट पर शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों के साथ मां गंगा का अभिषेक किया। इस दौरान पूरे वातावरण में “जयतु जयतु संस्कृतम् – जयतु जयतु भारतम्” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे घाट का माहौल आध्यात्मिक और देशभक्ति से सराबोर हो गया। बटुकों की इच्छा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम संयोजक डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह महाविद्यालय के बटुक विद्यार्थियों ने इच्छा व्यक्त की कि वे अपने देश की क्रिकेट टीम की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना करना चाहते हैं। इसी भावना के साथ यह विशेष पूजा और अनुष्ठान आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि देश की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा होता है, इसलिए विद्यार्थियों ने अपनी संस्कृति और आस्था के माध्यम से टीम इंडिया के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में सीएम योगी ने कृष्ण जन्मस्थान में की पूजा:बोले-अयोध्या की तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी बनेगा, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ मीटिंग की
    Next Article
    तहसील दिवस में राशन कार्ड की सर्वाधिक शिकायत:गंभीर बीमारी से परिवार परेशान, अधिकारी निर्देश के बावजूद समाधान नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment