Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग-2 युवतियों संग सोनीपत के 2 युवक अरेस्ट:पंजाब से पिस्टल-20 कारतूस खरीदे, ट्रेन से शूटर्स तक पहुंचाए; एन्क्रिप्टेड ऐप से कॉन्टेक्ट में थे

    5 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सोनीपत के दो और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल और सुमित ने ही हथियारों का इंतजाम किया था। पिस्टल और 20 कारतूस अमृतसर से लाए गए थे। इसके बाद ये हथियार राधा और बबीता के जरिए तीनों शूटरों तक पहुंचाए गए। तीनों शूटर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें हरियाणा के सोनीपत का ही रेहान, एक नाबालिग और बिहार का ऋतिक उर्फ रोशन शामिल है। रेहान के दो दोस्त समीन और बोनी उर्फ रौनक भी पुलिस हिरासत में है। पुलिस की मानें तो 18 अक्टूबर को फायरिंग के बाद शूटरों को मुंबई से निकालने की जिम्मेदारी भी कुणाल को मिली थी। उसे एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित से निर्देश मिल रहे थे। मंगलवार रात दिल्ली से हुई गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस चारों का तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है। दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों के बारे में ये बातें बताईं… दिल्ली रेलवे स्टेशन और सोनीपत से पकड़े गए आरोपी पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जबकि कुनाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से हिरासत में लिया गया। कुनाल की उम्र 21 वर्ष और सुमित की 19 वर्ष बताई गई है। उत्तर प्रदेश निवासी राधा और बबीता दोनों 23-23 वर्ष की हैं। पुलिस चारों को लिंक खंगाल रही है। साथ ही पता कर रही है कि ये चारों करते क्या है, इनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है। मुंबई पुलिस को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने अदालत में चारों आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए मुंबई पुलिस को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया। अब जांच एजेंसियां हथियारों की सप्लाई, कथित शूटरों तक हथियार पहुंचाने और पूरे नेटवर्क में प्रत्येक आरोपी की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं। फायरिंग करने में हरियाणा के अनिल पंडित और रेहान मुख्य किरदार ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के रहने वाले अमन को ही इसे पूरे केस का मास्टरमाइंट बताया है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, बस्ती की कल की बड़ी खबरें पढ़िए:OP राजभर बोले- प्रदर्शन की आड़ में अराजकजा ठीक नहीं, महिला नेत्री की फेसबुक पोस्ट पर केस
    Next Article
    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की टीम का पहला बयान:फर्जी AI वीडियो और अफवाहों से बचने की अपील, झूठा कंटेंट फैलाने पर कार्रवाई होगी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment