Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, बस्ती की कल की बड़ी खबरें पढ़िए:OP राजभर बोले- प्रदर्शन की आड़ में अराजकजा ठीक नहीं, महिला नेत्री की फेसबुक पोस्ट पर केस

    5 hours ago

    1

    0

    आज बस्ती में नो-पेपर डे है, यानी अखबार नहीं आएगा। ऐसे में एक दिन पहले आपके शहर में क्या कुछ हुआ है। सभी बड़ी खबरों की अपडेट न्यूज आप पढ़ सकते हैं… मंत्री राजभर बोले- पंचायत चुनाव हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार होंगे बस्ती में मंगलवार दोपहर 1 बजे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदर्शन और पंचायत चुनाव पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना गलत नहीं है। लेकिन इसकी आड़ में अराजकता फैलाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार ही होंगे। वह तेलियाजोत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें निष्कासित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पर भाजपा जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री की छवि खराब करने का आरोप बस्ती में भाजपा महिला मोर्चा की निष्कासित जिलाध्यक्ष शैल त्रिपाठी के खिलाफ फेसबुक पर भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट अपलोड करने के आरोप में लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 19 अक्टूबर को रात 9:46 बजे आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरिश द्विवेदी की प्रतिष्ठा धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें ज्योति यात्रा में दिखा भारतीय संस्कृति का संगम बस्ती में मंगलवार शाम 6:30 बजे कंपनीबाग से निकली भव्य ज्योति यात्रा में आस्था और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। ज्योति यात्रा के रजत जयंती वर्ष पर शोभायात्रा निकली। इसमें उज्जैन के महाकाल बाबा की शाही पालकी, डमरू की थाप पर कलाकारों की प्रस्तुतियां और बनारस की गंगा आरती आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरी खबर पढ़ें बस्ती में दुर्गा पूजा मेले के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू बस्ती में दुर्गा पूजा मेला और मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। 21 से 26 अक्टूबर तक रोज दोपहर 3 बजे से मेला खत्म होने तक जीआईसी से कंपनीबाग तक वाहनों की आवाजाही और पार्किंग बंद रहेगी। पूरी खबर पढ़ें दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस-आयोजकों में नोकझोंक बस्ती में छावनी क्षेत्र में मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और आयोजकों के बीच नोकझोंक हो गई। डीजे का वीडियो बनाने और नंबर प्लेट साफ करने को लेकर विवाद बढ़ा। इसके बाद रामजानकी मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में कुश्ती परंपरा को बचाने की उठी आवाज:भाजपा नेता ने पहलवान राज किशोर को दी श्रद्धांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि करें पहल
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग-2 युवतियों संग सोनीपत के 2 युवक अरेस्ट:पंजाब से पिस्टल-20 कारतूस खरीदे, ट्रेन से शूटर्स तक पहुंचाए; एन्क्रिप्टेड ऐप से कॉन्टेक्ट में थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment