Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार अमृतसर से आए:दो महिलाओं ने पिस्टल-कारतूस मुंबई पहुंचाए; शूटर रेहान की मां बोली- मास्टरमाइंड हरियाणा में छिपा

    20 hours ago

    1

    0

    एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में इस्तेमाल हुए हथियार अमृतसर से लाए गए थे। मुंबई पुलिस ने बुधवार को यह दावा किया। पुलिस ने बताया कि हरियाणा में सोनीपत के कुणाल (21) और सुमित (19) ने लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के निर्देश पर एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) नाम की दो महिलाओं ने इन्हें मुंबई तक पहुंचाया। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को चारों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, सोमवार को फायरिंग करने वाले तीन लोग कोटा से गिरफ्तार हुए थे। इनमें बिहार का ऋतिक, हरियाणा के रेहान और फूल सिंह शामिल थे। इन्हें मुंबई लाया गया, जहां कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। रेहान की मां शमशीदा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि इस केस का मास्टरमाइंड हरियाणा में छिपा है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में आगे जानकारी नहीं दी। अमृतसर से मुंबई तक हथियार सप्लाई की साजिश… 5 पॉइंट 1. कुणाल जेल से बाहर आने के बाद अनिल पंडित के संपर्क में आया जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कुणाल जुलाई में सोनीपत जेल से बाहर आया था। इसके बाद एक दोस्त ने उसकी मुलाकात लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित से कराई। दोनों एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए बातचीत करने लगे। पुलिस को शक है कि अनिल विदेश में रहकर अपने नेटवर्क के लोगों को निर्देश दे रहा था। करीब दो हफ्ते पहले अनिल ने कुणाल को अमृतसर से हथियार जुटाकर मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। कुणाल ने इस काम में सुमित को साथ लिया। 2. अमृतसर में ‘डेड लेटर बॉक्स’ से उठाए हथियार सूत्रों के मुताबिक, कुणाल और सुमित अमृतसर पहुंचे। वहां एक तय जगह पर एक पिस्टल और 20 कारतूस रखे थे, जहां से उन्होंमने उसे कलेक्ट किया। लेकिन हथियार किसने रखे, यह कुणाल और सुमित को नहीं बताया गया। इस तरीके को ‘डेड लेटर बॉक्स’ कहा जाता है। इसमें सामान किसी तय जगह पर छोड़ दिया जाता है, जहां से दूसरा व्यक्ति उसे उठा लेता है। इस तरह दोनों को सीधे मिलने की जरूरत नहीं होती और पहचान का भी खुलासा नहीं होता। सूत्रों का कहना है कि कुणाल और सुमित को हथियार लाने के लिए अनिल पंडित ने 70 से 80 हजार रुपए दिए थे। इसमें से करीब 10 से 12 हजार रुपए राधा और बबीता को दिए गए। 3. कुणाल ने राधा और बबीता को हथियार मुंबई ले जाने के लिए तैयार किया जांच के मुताबिक, कुणाल की मुलाकात राधा से करीब दो महीने पहले हुई थी। राधा और बबीता सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। पुलिस का आरोप है कि कुणाल ने दोनों को हथियार मुंबई ले जाने के लिए तैयार किया। 15 अक्टूबर को कुणाल दोनों महिलाओं को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा। पिस्टल राधा के बैग में रखी गई थी। इसके बाद दोनों ट्रेन से मुंबई रवाना हुईं। यात्रा के दौरान कुणाल एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में था और महिलाओं को निर्देश दे रहा था। 4. मुंबई में नाबालिग राधा से बैग लेकर चला गया पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं। उसी दिन सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़का होटल के पास राधा से बैग लेकर चला गया। जांचकर्ताओं को शक है कि बैग में रखी पिस्टल का इस्तेमाल टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में हुआ था। पुलिस यह भी जांच रही है कि बैग लेने वाला लड़का वही नाबालिग था या नहीं, जिसे इस मामले में कोटा से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। 5. शूटरों को मुंबई से निकालने का काम भी कुणाल को सौंपा गया 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। एक्टर सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर को चोट आई। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद अनिल पंडित ने कुणाल से संपर्क किया और कहा कि शूटर मुंबई में फंस गए हैं। इसके बाद कुणाल को उन्हें शहर से बाहर निकालने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। इसी दिन राधा और बबीता दादर से हरिद्वार की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुईं। पुलिस इस यात्रा और फायरिंग के बाद आरोपियों की आवाजाही के बीच संबंध की जांच कर रही है। रेहान के परिवार का दावा- अमन मास्टरमाइंड, लड़कों को फंसाया टाइगर पर फायरिंग मामले में 6 गिरफ्तार, दो हिरासत में टाइगर पर फायरिंग के मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे पहले पुलिस ने फायरिंग के मामले में बिहार के ऋतिक उर्फ रोशन, हरियाणा के रेहान और एक नाबालिग को कोटा से गिरफ्तार किया था। रेहान के दोस्त समीर और बोनी उर्फ रौनक भी पुलिस हिरासत में हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हथियारों की सप्लाई में भूमिका के आरोप में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया। राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जबकि कुणाल और सुमित को सोनीपत से हिरासत में लिया गया। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए चारों का तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है। दोस्त बोले- ऋतिक के बड़े सपने थे, अमीरों की जिंदगी जीता था बिहार के बेगूसराय के रहने वाले आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन के दोस्तों के मुताबिक, उसका बचपन गरीबी में बीता। वह बड़े शहर में अच्छी नौकरी करके पैसे कमाना और पिता की मदद करना चाहता था। उसके पिता रामू महतो की बेगूसराय के पिपरा में लिट्टी-चोखा की छोटी दुकान है। दोस्तों ने बताया कि ऋतिक ने पिता और आसपास के दुकानदारों से खाना बनाना सीखा था। करीब दो साल पहले वह मुंबई चला गया, जहां उसे एक रेस्टोरेंट में काम मिला। मुंबई जाने के बाद ऋतिक की लाइफस्टाइल और लुक बदल गया। वह जिम जाता था, फिटनेस पर ध्यान देता था और उसने टैटू भी बनवाए। पूरी खबर पढ़ें… बिश्नोई महासभा बोली- लॉरेंस हमारा हीरो, सलमान खान माफी मांगें अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित समाज के पवित्र स्थल मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं। बुढ़िया के मुताबिक, ऐसा करने पर समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा कि उसके खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। पूरी खबर पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग-यूपी की लड़कियों ने शूटरों तक पिस्टल पहुंचाई:बहन बोली- मंदिर के बहाने सीतापुर की राधा मुंबई ले गई थी ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ से पहले अमिताभ-सलमान, आमिर-अक्षय की रेकी की थी, सिक्योरिटी ज्यादा थी तो प्लान बदला; दिल्ली से 4 और गिरफ्तार एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर- पुलवामा में RSS का पहला स्थायी कार्यालय खुला:प्रभारी बोले- बच्चे पत्थर नहीं, किताबें उठा रहे; 2019 में यहां CRPF पर अटैक, 40 जवान शहीद हुए
    Next Article
    सेंगोल बनाने वाले एथिराज का निधन, 99 साल के थे:1947 में नेहरू को मिला, मोदी 2023 में संसद लाए; परिवार 71 साल तक अनजान रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment