Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताई बोली-गुनाह समीर ने किया, सजा पूरे परिवार को क्यों:शाहजहांपुर में कहा- अब सड़क पर रहना पड़ेगा, बुलडोजर से पुश्तैनी मकान गिराया गया

    15 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 20 अगस्त को गौतम मौर्य हत्याकांड के हत्यारोपी समीर इदरीसी के अवैध मकान को ढहा दिया गया है। मकान पर बुलडोजर चलने के बाद समीर की मां ने कहा- जब मेरा बेटा दोषी है तो मेरे मकान पर बुलडोजर क्यों चलाया गया? लड़की और उसके भाई ने समीर को उकसाया था तो उनके मकान पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया? वहीं, उसकी ताई ने कहा कि अब हम सड़क पर रहेंगे। प्रशासन की टीम ने समीर के पुश्तैनी मकान की नाप कराई थी। जांच में मकान अवैध मिलने पर नोटिस चस्पा कर 10 अगस्त तक जवाब मांगा गया था। मकान करीब 80 गज यानी 720 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है। यह 65 साल पुराना था। जवाब नहीं मिलने पर परिवार को 5 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद प्रशासन ने गुरुवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। समीर का मकान गिराने के लिए दो बुलडोजर मंगाए गए थे। एक से ध्वस्तीकरण किया गया, जबकि दूसरा रिजर्व में रखा गया। इससे पहले 15-20 मजदूरों ने मकान के अंदर का हिस्सा तोड़ा था। बुलडोजर कार्रवाई की 3 तस्वीरें… पढ़िए समीर की मां सलमा ने बुलडोजर एक्शन के बाद क्या कहा… यह कार्रवाई सही नहीं हो रही है। वो दूसरे लड़के थे, जिन्होंने उसे स्कूल ले जाकर हत्या करवाई। उसने मारा नहीं, उससे मरवाया गया है। मुझसे सुबह कहकर निकला था कि लड़कों के साथ पढ़ाई करने जा रहा है। फोन करके भी बोला था कि पढ़ाई कर रहे हैं। चार-पांच लड़के थे साथ में, उन्होंने यह सब करवाया है। अब हम बेघर हो गए हैं। यहां से कांट क्षेत्र के जमौर में एक रिश्तेदार के घर जाएंगे। उसके बाद हरदोई के शाहबाद में एक रिश्तेदार के घर चले जाएंगे । ताई बोलीं- अपराध समीर ने किया, सजा पूरे परिवार को क्यों? आरोपी की ताई जरीना ने कहा- अपराध समीर ने किया है, तो इसकी सजा पूरे परिवार को क्यों दी जा रही है। अब मेरे पास रहने के लिए कोई घर नहीं है। बच्चों के साथ सड़क पर रहने या रिश्तेदारों के घर जाने की नौबत आ गई है। मेरे बड़े-बड़े बेटे-बेटियां हैं। अब उन्हें सड़क पर पन्नी डालकर रहेंगे। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद उन्हें घर से निकालकर मकान सील कर दिया गया था। उनके सभी जरूरी कागजात भी घर के अंदर ही रह गए थे। इसके चलते वे प्रशासन के नोटिस का जवाब नहीं दे सके। परिवार का कहना है कि उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। मलबे में बिखरी मिलीं किताबें मकान के मलबे के पास कुछ किताबें भी बिखरी पड़ी थीं। कांट नगर पंचायत के कर्मचारी उन्हें बार-बार पलटकर देख रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मकान पुश्तैनी था। इसका एक हिस्सा काफी पुराना था, जबकि दूसरे हिस्से का निर्माण समीर के चाचाओं ने करीब एक साल पहले कराया था। लोगों ने बताया कि आरोपी के परिवार और उसके चाचाओं की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि समीर काफी शांत स्वभाव का था। वह हैरान हैं कि उसने इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर दी। मोहल्ले के घरों में लटके मिले ताले बुलडोजर कार्रवाई से पहले आरोपी समीर की गली में आधे दर्जन से ज्यादा मकानों पर ताले लटके हुए थे। आसपास रहने वाले लोग भी कैमरे के सामने आने से बचते रहे। नाम न छापने की शर्त पर कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि समीर मोहल्ले में कम ही रहता था और उसकी दोस्ती मोहल्ले के बाहर के लोगों से थी। कैसे हुई थी गौतम मौर्य की हत्या, पढ़िए गौतम कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव का रहने वाला था। वह साइकिल मरम्मत की दुकान पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी समीर और मृतक गौतम एक ही लड़की को पसंद करते थे। लड़की ने गौतम से बातचीत बंद कर समीर से बात करना शुरू कर दिया था। इससे गौतम नाराज था। वह उसे परेशान करता था। 31 जुलाई की रात दुकान बंद करने के बाद गौतम बाइक से खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि समीर ने उससे लिफ्ट मांगी और बाइक पर पीछे बैठ गया। दिलावरपुर गांव के पास खेत से करीब 100 मीटर पहले समीर के तीन साथी मौजूद थे। आरोप है कि समीर ने पीछे से गौतम पर चाकू से हमला कर दिया। बाइक गिरने के बाद भी उस पर कई वार किए गए। गिरफ्तारी के बाद 1 अगस्त को पुलिस कस्टडी में उसने सिपाही पर चाकू से हमला कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, एक की मौत; नाइट शिफ्ट के दौरान हादसा, कई घायल; लाश से लिपटकर रोई पत्नी-बेटी मथुरा में सुबह 7 बजे निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की सटरिंग गिर गई। नाइट शिफ्ट में वहां पर काम चल रहा था। जिसके चलते साइट पर कई मजदूर थे। हादसे में एक मजदूर की मौत और कई के घायल होने की सूचना है। मरने वाले मजदूर की पहचान शिवराम के रूप में हुई है। हादसे के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। टीम मौके पर मौजूद है। घायलों को रेस्क्यू करने का काम जारी है। हादसा थाना कोतवाली वृंदावन के रूक्मणी बिहार इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैनी सेंट्रल जेल के पास बस रोककर कंडक्टर से गाली-गलौज:जान से मारने की धमकी, कहा - 'सड़क पर बस नहीं चलने दूंगा'; FIR दर्ज
    Next Article
    वाराणसी-मेट्रीमोनियल साइट से दोस्ती कर 7 लाख की ठगी:खुद को NRI बताया, UK से भेजे पार्सल के क्लियरेंस के नाम पर जमा कराई रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment