Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी-मेट्रीमोनियल साइट से दोस्ती कर 7 लाख की ठगी:खुद को NRI बताया, UK से भेजे पार्सल के क्लियरेंस के नाम पर जमा कराई रकम

    14 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चितईपुर थाने और साइबर क्राइम की ऑनलाइन सेवा पर युवती ने 7 लॉक के साइबर फ्राड की शिकायत दर्ज कराई है। युवती प्रतिभा वर्मा के अनुसार फ्राड ने मेट्रीमोनियल साइट के जरिये उससे दोस्ती किया और खुद को NRI बताया। कुछ ही दिन बाद उसने अपना एक पार्सल UK से आकर मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने की बात कही और उसे छुड़वाने के लिए बारी-बारी से उसके सहयोगियों ने मुझसे अलग-अलग अकाउंट में 7 लाख रुपए जमा कराए। जब साइबर फ्राड का एहसास हुआ तो ऑनलाइन साइबर क्राइम के नंबर और चितईपुर थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती चितईपुर थानाक्षेत्र के सुसवाही की रहने वाली है। जीवनसाथी मेट्रीमोनियल साइट से हुई थी पहचान सुसवाही की रहने वाली युवती प्रतिभा वर्मा ने बताया - मैंने रिश्ते के लिए अपना रजिस्ट्रेशन मेट्रीमोनियल साइट Jeevansathi.com पर रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। 18 जुलाई 2026 को एक युवक जिसने अपना नाम प्रशांत कुमार बताया उसने मोबाइल नंबर 6913941846 से मुझे फोन किया और शादी में इंट्रेस्ट बताया। इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हो गई और हम एक दूसरे से बात करने लगे। शादी की प्लानिंग भी इसमें हुई। इस दौरान मै उससे काफी प्रभावित हुई। उसने खुद को UK में सेटल बताया था। एयरपोर्ट से पार्सल छुड़ाने के नाम पर हुई ठगी प्रतिभा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया - इसके कुछ ही दिन बाद प्रशांत ने कहा एक पार्सल मेरा UK से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा है। जिसमें आप के लिए भी कुछ सामान है। लेकिन उसे छुड़ाने में कुछ औपचारिकताएं करनी पड़ेंगी। मैंने जब डिटेल मांगी तो उसने एक फेक कोरियर कंपनी Coastal Courier Express की वेबसाइट भेजी और पार्सल की ट्रेकिंग दिखाई। इससे मुझे विश्वास हो गया। इसके बाद कई नम्बरों से मुझे बारी-बारी से कस्टम और, क्लियरेंस चार्ज, जीएसटी, इंकमटैक्स का कर्मचारी अधिकारी बनकर काल आने लगे। मुझे 7 लाख रुपए कुल पार्सल के क्लियरेंस के लिए मांगे गए। अलग-अलग खातों से भेजे 7 लाख प्रतिभा ने बताया - प्रशांत के दिखाए गए कोरियर के डिटेल से मुझे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का एहसास नहीं हुआ। मैंने अलग-अलग खातों से उनके बताये गए अकाउंट्स में 7 लाख रुपए भेज दिए। लेकिन पैसा भेजने के बाद प्रशांत का बर्ताव बदल गया और फोन उठना बंद हो गया। ऐसे में मैंने जहां पैसा भेजा था उन नम्बरों पर काल की तो सभी नंबर बंद मिले। तब मुझे साइबर फ्राड का एहसास हुआ। पुलिस ने दर्ज की FIR थाना प्रभारी चितईपुर राकेश कुमार गौतम ने बताया - महिला की तहरीर पर बीएनएस की धारा 318(2) और 318(4) मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है। जल्द ही साइबर फ्राड को पकड़ लिया जाएगा और पैसे को रिकवर कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताई बोली-गुनाह समीर ने किया, सजा पूरे परिवार को क्यों:शाहजहांपुर में कहा- अब सड़क पर रहना पड़ेगा, बुलडोजर से पुश्तैनी मकान गिराया गया
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मंदिर के बाहर टीका लगाने वालों से कराई उठक-बैठक, MSC छात्रा की लाश प्रेमी के बाथरूम में सड़ती मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment