Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन:प्रयागराज में डीएम कार्यालय घेरा, मार्च में दिल्ली कूच की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संगम नगरी प्रयागराज में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी के माध्यम से भेजा। शिक्षकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टीईटी अनिवार्य किए जाने से लाखों शिक्षकों के सामने रोजगार और सम्मान का संकट खड़ा हो गया है। कई वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षक खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने अब तक अपना स्पष्ट रुख नहीं बताया है, जबकि कई राज्य सरकारों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की हैं। उनका कहना है कि यदि सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया और टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की दिशा में पहल नहीं की, तो मार्च के तीसरे सप्ताह में देशभर के प्रभावित शिक्षक नई दिल्ली पहुंचकर व्यापक धरना-प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि टीएफआई ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति अपनाई है। 22 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘#JusticeForTeachers’ अभियान चलाकर आंदोलन की शुरुआत की गई थी, जो उस दिन टॉप ट्रेंड रहा। इसके बाद 23 से 25 फरवरी तक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध जताया। डीएम कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मान्यता प्राप्त संगठन जूनियर शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक शामिल रहे। आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर शिक्षकों ने जल्द ही व्यापक निर्णय लेने के संकेत दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेढ़ महीने बाद भी जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार नहीं:कार्रवाई न होने पर ब्राह्मण समाज ने घेरा थाना, दो दिन में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम
    Next Article
    हाथरस में शिक्षकों का प्रदर्शन:टीईटी अनिवार्यता से छूट की मांग, कहा- स्थिति पर पुनर्विचार करे सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment