Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन:बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च किया, कहा- सरकार फैसला वापस ले

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले जनपद के अधिकांश शिक्षक संगठनों ने गुरुवार को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जुलाई 2011 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों ने अपनी भर्ती के समय सभी अर्हताएं पूरी की थीं। हालांकि, उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के बाद सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे सेवारत शिक्षकों में गहरी निराशा और आक्रोश है। शिक्षक नेताओं ने सरकार से मांग की है कि आरटीई एक्ट में 2017 में किए गए संशोधन को रद्द किया जाए। उन्होंने अध्यादेश लाकर 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की अपील की। साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय में शिक्षकों का पक्ष रखने की भी मांग की गई ताकि लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षित रह सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि सरकार को एनसीटीई के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल करना चाहिए, जिससे शिक्षकों को न्याय मिल सके। पैदल मार्च के दौरान शिक्षकों ने "काला कानून वापस लो, अध्यादेश लाओ, शिक्षकों की सेवा बचाओ" जैसे नारे लगाए। यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। इससे पहले, 22 फरवरी को ट्विटर महाअभियान चलाया गया था और 23 से 25 फरवरी तक शिक्षकों ने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था। गुरुवार के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अरविंद शुक्ल ने की, जबकि संचालन रामदुलार यादव ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग:अम्बेडकरनगर में भेदभाव और आत्महत्या रोकने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन
    Next Article
    देवरिया में शिक्षकों का प्रदर्शन:टीईटी अनिवार्यता से छूट की मांग, एसडीएम को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment