Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में शिक्षकों का प्रदर्शन:टीईटी अनिवार्यता से छूट की मांग, एसडीएम को ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को छूट देने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यह धरना दोपहर 12 बजे से बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा। इसके बाद शिक्षक जुलूस की शक्ल में बीएसए कार्यालय से टाउन हॉल, सुभाष चौक, जिलाधिकारी आवास, सिविल लाइन और कचहरी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से लागू हुआ था। इस अधिनियम के अनुसार, इसके लागू होने की तिथि के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य था, जबकि इससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस अनिवार्यता से मुक्त रखा गया था। उन्होंने आगे बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के सितंबर 2025 के निर्णय में अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा में बने रहने और पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षकों का कहना है कि यह निर्णय पूर्व नियुक्त शिक्षकों के साथ अन्याय है। शिक्षकों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह अध्यादेश लाकर शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान करे। उन्होंने संसद के माध्यम से कानून पारित कराने की भी अपील की। इस धरना-प्रदर्शन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए शिक्षकों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। प्रदर्शन में संदीप द्विवेदी, गोविंद मिश्रा, सुरेश पांडेय, शशिकांत तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ला, रामजी यादव, अभिषेक त्रिपाठी, विनिता तिवारी, नीलम सिंह, गिरिश तिवारी, प्रियंका राय, सुशील सिंह, अरुण तिवारी, आनंद यादव, सत्य प्रकाश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, राजकुमार, राकेश, भानु शाही सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन:बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च किया, कहा- सरकार फैसला वापस ले
    Next Article
    सहारनपुर में आशुतोष ब्रह्मचारी बोले-आश्रम में पाप का साम्राज्य?:कहा-पेन ड्राइव में हैं सबूत, बड़े नाम होंगे बेनकाब, माघ मेले में जो धरना-प्रदर्शन हुआ, उसके पीछे डिप्टी सीएम का हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment