Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताइवान ने बीच समुंदर चीन को खदेड़ा, जबरदस्त टक्कर के बाद ऐसा है माहौल!

    11 hours ago

    1

    0

    ताइवान पर दबाव बढ़ाने के लिए समुद्र में अपनी गतिविधियां तेज कर रहा है। यही वजह है कि दोनों पक्षा के बीच टकराव तेज होती चली जा रही है। ताइवान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने 22 अक्टूबर को चेतावनी दी कि द्वीप के आसपास चीनी सेना और कोस्ट गार्ड की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। ताइवान की चिंता सिर्फ युद्धपोतों को लेकर नहीं है बल्कि चीन की समुद्री मिलेशिया नौकाओं और शोध जहाजों की गतिविधियां भी उसके लिए चिंता का विषय बन गई हैं। ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक साई मिंगयेन ने संसद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ताइवान के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में चीन के कोस्ट गार्ड की गतिविधियां अब धीरे-धीरे नियमित होती जा रही हैं। जून में चीन ने इस इलाके में तथाकथित कानून प्रवर्तन गश्त शुरू की थी। अब इन गश्तों के दौरान चीनी शोध जहाजों की मौजूदगी भी अक्सर देखी जा रही है। इसे भी पढ़ें: पूर्व Google इंजीनियर से जुड़ी पांच फर्मों पर अमेरिकी पाबंदी का China ने किया विरोधये ताइवान के लिए यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि द्वीप के पूर्वी हिस्से को संभावित संकट की स्थिति में रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है। इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी ताइवान की समुद्री निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर सकती है। साई मिंगयेन ने खासतौर पर ताइवान के पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी समुद्री क्षेत्रों में चीनी समुद्री मिलेशिया नौकाओं की मौजूदगी पर चिंता जताई। समुद्री मिलेशिया ऐसी नौकाओं और उनके चालक दल को कहा जाता है जो सामान्य नागरिक या मछली पकड़ने वाले जहाजों जैसे दिखाई दे सकते हैं। लेकिन कुछ परिस्थितियों में चीन की समुद्री रणनीति और सरकारी गतिविधियों में भूमिका निभाते हैं। ताइवान की आशंका है कि चीन केवल अपनी नियमित नौसेना के दम पर दबाव बनाने की तैयारी नहीं कर रहा बल्कि सेना, कोस्ट गार्ड और नागरिक जहाजों जैसी अलग-अलग क्षमताओं को एक साथ इस्तेमाल करने का अभ्यास भी कर सकता है। इस रणनीति के तहत चीन समुद्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर ताइवान की निगरानी व्यवस्था पर दबाव डाल सकता है। जहाजों की आवाजाही को चुनौती दे सकता है और संकट के समय समुद्री रास्तों पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर सकता है। इसे भी पढ़ें: Ukraine देखता रह गया, Putin-Trump ने डील करके दुनिया को चौंका दिया, रूस की शर्तों पर खत्म होगा यूक्रेन युद्ध!चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसके आसपास अपनी गतिविधियों को वैध बताता है। बीजिंग का कहना है कि ताइवान के पूर्वी तट के पास उसका अभियान वैध और कानून सम्मत है क्योंकि उसके अनुसार यह चीनी झलक क्षेत्र है। दूसरी ओर ताइवान की सरकार चीन के इस दावे को खारिज करती है। ताइवान अपनी सरकार, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्वशासित है और चीन के सैन्य दबाव का लगातार विरोध करता रहा है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया के सबसे खतरनाक शख्स का मोदी पर बड़ा खुलासा, दंग रह गया भारत!
    Next Article
    Crude Oil आयात पर US का दबाव नहीं, अपने हित में 41 देशों तक पहुंचा भारत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment