Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज महोत्सव के दूसरे दिन होगा कवि सम्मेलन:वंदे मातरम की थीम पर है आधारित है महोत्सव, मेले में लगी 500 स्टॉल्स खींच रहीं ध्यान

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में आयोजित ताज महोत्सव का आज दूसरा दिन है, जहां कला, संस्कृति और शिल्प का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। महोत्सव में देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह रहे हैं, वहीं करीब 500 स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पिछली बार से 200 स्टॉल्स इस बार जु्यादा लगी हैं।बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं और खानपान के स्टॉल पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शिल्पग्राम क्षेत्र से करीब 200 मीटर दूर बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर पर्यटक अपनी यादें संजोते नजर आ रहे हैं। आज 19 फरवरी को केंद्रीय हिंदी संस्थान और आकाशवाणी के संयोजन में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित होगा, जिससे माहौल साहित्यिक रंग में रंगेगा। पहले दिन बारिश ने भले ही रौनक पर असर डाला, लेकिन कलाकारों ने बारिश के बीच भी मंच संभालकर प्रस्तुति दी और दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों की बात करें तो 20 फरवरी को सूफी संध्या में अली ब्रदर्स, 21 फरवरी को बैंड नाइट में इंडियन ओशन, 22 फरवरी को बॉलीवुड नाइट में नीरज श्रीधर, 23 फरवरी को पंजाबी नाइट में परमिश वर्मा, 24 फरवरी को भक्ति संध्या में माधवाज बैंड, 25 फरवरी को बॉलीवुड नाइट में मधुबंती बागची, 26 फरवरी को कॉमेडी नाइट में कृष्णा अभिषेक और 27 फरवरी को समापन संध्या में सचिन-जिगर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा 21 फरवरी को फतेहपुर सीकरी में निजामी बंधुओं की कव्वाली नाइट और 23 फरवरी को बटेश्वर में मिश्रा बंधुओं की भजन प्रस्तुति भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया:लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अभिलेख सुधार के सख्त निर्देश दिए
    Next Article
    22 फरवरी से लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी टी-20:रेलवे गोरखपुर और इंदौर के बीच खेला जाएगा पहला मैच, IPL- रणजी के खिलाड़ी बढ़ाएंगे रोमांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment