Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया:लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अभिलेख सुधार के सख्त निर्देश दिए

    17 hours ago

    1

    0

    प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को वर्षों से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेख व्यवस्था में सुधार और विशेष पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का गहन अवलोकन किया और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से 05 वर्ष, 03 वर्ष और 01 वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने धारा 24, धारा 38 और निर्विवाद वरासत से संबंधित प्रकरणों में पारित आदेशों की स्थिति भी जानी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि वर्तमान में कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित उपजिलाधिकारी न्यायालय को तहसील सदर में स्थानांतरित किया जाए। इसका उद्देश्य वादकारियों को एक ही परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना और अनावश्यक असुविधा से बचाना है। उन्होंने न्यायालय तहसीलदार सहित विभिन्न कक्षों में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर प्राप्त ई-परवाना आदेशों और अन्य धाराओं में पारित आदेशों की प्रगति की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तहसील परिसर की साफ-सफाई, आमजन के लिए बैठने की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का भी जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ईआरओ से नोटिस जारी करने, अपलोडिंग, वितरण और साक्ष्य मिलान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से पूर्ण किए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4.70 करोड़ की फर्जी बिलिंग में CA समेत 4 गिरफ्तार:अलीगढ़ में 70 लाख का GST घोटाला, बंद फर्म फर्जी तरीके से चालू किया
    Next Article
    ताज महोत्सव के दूसरे दिन होगा कवि सम्मेलन:वंदे मातरम की थीम पर है आधारित है महोत्सव, मेले में लगी 500 स्टॉल्स खींच रहीं ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment