Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू में डूब रही युवती को नाविकों ने बचाया, VIDEO:प्रेमी से नाराज होकर नदी में लगाई थी छलांग, पुलिस बोली- 6 महीने पुराना है मामला

    12 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में सरयू नदी में एक युवती के कूदने और मछुआरों द्वारा उसे बचाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दोहरीघाट थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि यह वीडियो लगभग 6 महीने पुराना है। स्थानीय मछुआरों से बात करने पर उन्होंने अभी ऐसी किसी घटना के होने से इनकार किया है। वीडियो के अनुसार, यह घटना मऊ जिले के थाना दोहरीघाट और गोरखपुर के बड़हलगंज बॉर्डर के बीच सरयू नदी में हुई थी। बताया गया कि एक युवती अपने प्रेमी से नाराज होकर नदी किनारे पहुंची और उसमें छलांग लगा दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वैलेंटाइन वीकेंड पर प्रेमी द्वारा किया गया वादा टूटने से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया था। नदी के ठंडे पानी में गिरने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और वह डूबने से बचने के लिए संघर्ष करने लगी। पुल और घाट पर मौजूद लोगों ने युवती को डूबते देख शोर मचाया। आवाज सुनकर पास में नाव चला रहे मछुआरों ने तुरंत अपनी नाव नदी के बीचों-बीच ले जाकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उसे सकुशल घर पहुंचा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हलचल मच गई थी। युवती की जान बचाने वाले नाविकों की बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि मछुआरे समय पर सक्रियता न दिखाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में स्कूल के बाहर दो छात्रों से मारपीट:परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    ताज महोत्सव में होगी सूफी-वॉलीबुड नाइट, कॉमेडी शो भी होगा:डीएम ने आयोजन स्थल पर चल रहीं तैयारियों का किया निरीक्षण, 18-27 फरवरी तक होगा महोत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment