Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत:गोंडा में दूसरा घायल, देर रात होली मिलन लौटते समय हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र में देर रात गौरा चौकी बभनान मार्ग पर निपानिया पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान शुभम (20) पुत्र छोटे के रूप में हुई है। घायलों में अतुल (21) पुत्र राजा और प्रिंस (20) पुत्र प्रेम नारायण शुक्ला शामिल हैं। ये तीनों महुआ पाकड़ और तरैनी गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक देर रात गौरा चौकी से अपने मित्र से होली मिलन कर घर लौट रहे थे। गौरा चौकी बभनान मार्ग पर निपानिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गंभीर चोटें लगने के कारण शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही खोड़ारे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने अतुल और प्रिंस की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खोड़ारे थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक शुभम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मृतक शुभम दिल्ली में काम करता था और परिवार के आग्रह पर इस वर्ष होली का त्योहार मनाने अपने घर आया था। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे अनियंत्रित होकर के काफी तेज गति होने के कारण पेड़ से बाइक टकराई और इस हादसे में यह लोग घायल हुए थे जिसमें एक की मौत हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:महोबा में 1000 रुपए के लिए दोस्त को चाकू मारा, जंगली सूअर ने किसान को जबड़े में दबोचा
    Next Article
    हाथरस में प्रिंसिपल ने दर्ज कराया मुकदमा:आरोपी पर फर्जी बिशप बनकर जमीन बेचने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment