Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार डंपर ने युवक को रौंदा, हालत गंभीर:प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल

    1 day ago

    1

    0

    आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की डंपर की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। यह घटना माल गोदाम के पास हुई। घायल युवक की पहचान जीवनी मंडी निवासी विष्णु के रूप में हुई है। बताया गया कि विष्णु अपनी दुकान से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी माल गोदाम के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर एत्माद्दौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए भेजा। चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच के साथ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, वहां रोजाना ट्रैक्टर, डंपर और सीमेंट से लदे भारी वाहन बेखौफ गुजरते देखे जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि माल गोदाम क्षेत्र में लंबे समय से नियमों की अनदेखी हो रही है, लेकिन संबंधित विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। यह घटना प्रतिबंधित क्षेत्र में डंपर की मौजूदगी और यातायात नियमों के पालन तथा प्रशासनिक निगरानी पर बड़ा सवाल उठाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तीन वाहनों का बिना टैक्स पंजीकरण:ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में सामने आई गड़बड़ी, पंजीकरण निरस्त कराने के लिए आईटी शाखा को भेजा गया प्रस्ताव
    Next Article
    सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव का निधन:शोपियां में ड्यूटी के दौरान बीमारी से निधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment