Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार टैंपो ने फुटपाथ पर बैठे बुजुर्ग को रौंदा:उन्नाव के अकरमपुर में हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार

    15 hours ago

    1

    0

    उन्नाव। जनपद के अकरमपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध मिश्री लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें एक तेज रफ्तार टैंपो ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक की पहचान मिश्री लाल (62) पुत्र स्व. महादेव के रूप में हुई है। वे मूल रूप से माखी थाना क्षेत्र के निवासी थे और वर्तमान में अकरमपुर में रह रहे थे। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अकरमपुर उन्नाव-कानपुर रोड किनारे फुटपाथ पर हुई, जब मिश्री लाल वहां बैठे थे। टैंपो की टक्कर से मिश्री लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक के परिवार में एक बेटा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस टैंपो चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापता बीएससी छात्रा बरामद:पुलिस ने परिजनों को सौंपा, पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का केस
    Next Article
    बीकापुर CHC में समय पर नहीं पहुंच रहे डॉक्टर-कर्मचारी:2.25 लाख आबादी का इलाज प्रभावित, अधीक्षक बोले- होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment