Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, मौत:लखनऊ में पुताई का काम कर लौट रहे थे, एक युवक 3 दिन पहले ही बना था पिता

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोसाईंगंज स्थित किसान पथ पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक की तलाश कर रही है। दोनों युवक लखनऊ में पुताई का काम करके लौट रहे थे। मृतकों में एक युवक तीन दिन पहले ही पिता बना था। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर सुशांत गोल्फ सिटी के निजामपुर मझिंगवा गांव सूरज रावत (21) और स्वयं सिंह (20) बचपन के दोस्त थे। दोनों साथ में पुताई का काम करते थे। मंगलवार दोपहर दोनों बाइक से काम के सिलसिले में मोहनलालगंज जा रहे थे। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के दुनियापत खेड़ा गांव के पास किसान पथ पर पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में स्वयं सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का महौल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल सूरज को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। सूरज तीन तीन दिन पहले पिता बना था परिजनों ने बताया कि सूरज की शादी एक साल पहले बबली से हुई थी। तीन दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। घर में खुशियों का माहौल था लेकिन हादसे के बाद परिवार टूट गया। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूरज घर का एकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर गोसाईगंज ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खरीफ 2026-27: बीज, मिनीकिट बुकिंग शुरू, 50% अनुदान:कानपुर देहात में ढैंचा, धान सहित अन्य फसलों के बीज उपलब्ध
    Next Article
    सुलतानपुर में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल:गोकशी के मामले में वांछित था, जौनपुर का रहने वाला है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment