Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खरीफ 2026-27: बीज, मिनीकिट बुकिंग शुरू, 50% अनुदान:कानपुर देहात में ढैंचा, धान सहित अन्य फसलों के बीज उपलब्ध

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 20 मई 2026। खरीफ वर्ष 2026-27 की तैयारियों के तहत कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए सामान्य बीज एवं निःशुल्क मिनीकिट वितरण योजना की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किसान कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से स्वयं या जनसेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार, किसान agriculture.up.gov.in पोर्टल पर जाकर सामान्य बीज और मिनीकिट के लिए बुकिंग करा सकते हैं। आवेदन के बाद, किसानों का चयन पूरी तरह पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को संबंधित विकास खंड से पीओएस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण के बाद निःशुल्क मिनीकिट और 50 प्रतिशत अनुदान पर सामान्य बीज वितरित किए जाएंगे। किसानों को केवल निर्धारित कृषक अंश जमा करना होगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि किसी किसान का चयन पहली ई-लॉटरी में नहीं हो पाता है, तो वह स्वतः अगली ई-लॉटरी प्रक्रिया में शामिल रहेगा, जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके। जनपद में किसानों के लिए 447.92 कुंतल ढैंचा बीज उपलब्ध कराया गया है। धान की विभिन्न प्रजातियों में आरपी बायो-226 एफएस (इम्प्रूव्ड सांबा मसूरी) 60.90 कुंतल, पीआर-128 एफएस 269.52 कुंतल और पीआर-126 एफएस 365.44 कुंतल उपलब्ध हैं। इस प्रकार कुल 695.86 कुंतल धान बीज किसानों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त, सामान्य तिल आरटी-372 सीएस 15 कुंतल और सामान्य मूंग एमएच-1142 सीएस 7 कुंतल भी उपलब्ध है। निःशुल्क मिनीकिट योजना के तहत तिल आरटी-372 सीएस के 500 पैकेट (प्रत्येक 2 किलोग्राम) और कोंदो मिनीकिट के 250 पैकेट (प्रत्येक 3 किलोग्राम) उपलब्ध कराए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में विवाहिता की मौत:परिजन बोले- ससुराल में दवा की ओवरडोज दी गई, 6 साल पहले शादी हुई थी
    Next Article
    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, मौत:लखनऊ में पुताई का काम कर लौट रहे थे, एक युवक 3 दिन पहले ही बना था पिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment