Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत:होली खेलकर लौटते समय हुआ था हादसा, दोस्त घायल

    21 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में होली के दिन हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका दोस्त घायल है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। यह हादसा तब हुआ जब वे होली खेलकर लौट रहे थे और उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अंकित अपने दोस्त विशाल के साथ तिलहर थाना क्षेत्र में दोस्तों के घर होली खेलने गया था। वापसी में जब वे नेशनल हाईवे 24 पर नगरिया मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित और विशाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचित किया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि विशाल का इलाज जारी है। अंकित थाना रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग का रहने वाला था और राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि अंकित अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह मेहनत-मजदूरी करके ही परिवार का भरण-पोषण करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल:पैसों के लेनदेन में गए थे बाजार, टक्कर मारकर फरार हुआ चालक
    Next Article
    कानपुर में सास-बहू के बीच मारपीट:लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment