Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल-आगरा किला कल 2-2 घंटे के लिए रहेगा बंद:क्रोएशिया के पीएम की विजिट के चलते आम टूरिस्ट को नहीं दी जाएगी एंट्री

    6 hours ago

    1

    0

    क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक 21 फरवरी को आगरा आ रहे हैं। वह ताजमहल और आगरा किला देखेंगे। इस वीआईपी विजिट के चलते दोनों स्मारक 2-2 घंटे के लिए आम टूरिस्ट के लिए बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, वीआईपी विजिट की टाइमिंग से पहले ही दोनों स्मारक खाली करा लिए जाएंगे। बुकिंग विंडो भी बंद रहेगी। क्रोएशिया के पीएम की विजिट के चलते ताजमहल दोपहर 12.40 बजे से दोपहर 2.40 बजे और आगरा किला दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान दोनों स्मारकों की बुकिंग विंडो बंद रहेगी। निर्धारित समय के बाद ही आम टूरिस्ट को एंट्री नहीं दी जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर क्रोएशिया की एडवांस टीम ने दोनों स्मारकों का निरीक्षण किया। टीम ने प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर बैठक भी की। कार से आएंगे पीएम क्रोएशिया के पीएम ताजमहल-आगरा किला देखने के लिए नई दिल्ली से आगरा कार से आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9 बजे वे आगरा के लिए दिल्ली से रवाना होंगे। एक्सप्रेसवे होते हुए वे दोपहर 12.30 बजे होटल अमर विलास पहुंचेंगे। इस बीच रमाड़ा कट पर उनका स्वागत किया जाएगा। यहां भारतीय कला और संस्कृति की छटा बिखरेगी। ये रहेगी वीआईपी विजिट की टाइमिंग होटल अमर विलास से वे दोपहर 1.10 बजे ताजमहल देखने पहुंचेंगे। वे यहां लगभग डेढ़ घंटा रुकेंगे। दोपहर 2.30 बजे वे ताजमहल से वापस होटल अमर विलास आएंगे। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री यहीं पर लंच करेंगे। लगभग दो घंटे के बाद वे अमर विलास से आगरा किला की तरफ रवाना होंगे। शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक वे आगरा किला का भ्रमण करेंगे। आगरा किला देखने के बाद क्रोएशिया के प्रधानमंत्री कार से ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी श्रद्धा पांडेय ने 15 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला:कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से जारी हुए आदेश
    Next Article
    कड़ी सुरक्षा में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शुरू:जालौन में 72 केंद्रों पर 19,070 परीक्षार्थी हो रहे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment