Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहोत्सव में कृष्णा की कॉमेडी से मचा धमाल:अपने फेमस केरेक्टर 'सपना' बन किया डांस, बोले- ये लोग मेरे डांस से जलते हैं

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में आयोजित 36वें ताज महोत्सव में गुरुवार को हंसी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। टीवी जगत के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने अपनी टीम के साथ मंच संभालते ही दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट कर दिया। महोत्सव में आयोजित कॉमेडी नाइट को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा और पूरा पंडाल खचाखच भरा नजर आया। इस पर कृष्णा अभिषेक ने भी मंच से कहा, “क्या बात है, पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ है।” कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने लोकप्रिय किरदार ‘सपना’ के अंदाज में ‘आज की रात’ गाने पर डांस किया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। उनके इस अंदाज को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत से ही हंसी और तालियों का सिलसिला लगातार जारी रहा। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने अपने साथी कॉमेडियन राजीव ठाकुर के साथ आगरा वासियों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों का धन्यवाद, जिन्होंने पूरे परिसर को खचाखच भर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज में मजाक करते हुए अपने साथी और कपिल शर्मा शो फेम राजीव ठाकुर को कहा- ये लोग मेरे डांस से जलते हैं”, जिस पर दर्शक ठहाकों से गूंज उठे। वहीं इस दौरान कुछ फैंस उनके रील कैरेक्टर सपना का पोस्टर लगाकर वह आए थे और काफी एक्साइड थे इस दौरान इस शो को पूरा इंजॉय भी कर रहे थे। कृष्णा अभिषेक: कॉमेडी का सुपरहिट चेहरा कृष्णा अभिषेक भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बड़ा और लोकप्रिय नाम हैं। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, शानदार मिमिक्री और अलग-अलग किरदारों के लिए वे दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं। उन्होंने कई कॉमेडी शोज़ में काम किया है, लेकिन टीवी शो द कपिल शर्मा शो में निभाए गए उनके किरदारों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। मंच पर उनकी ऊर्जा, हाजिरजवाबी और त्वरित संवाद शैली उन्हें भीड़ का चहेता बनाती है। आगरा में आयोजित कॉमेडी नाइट में भी उनके चुटकुले, मिमिक्री और खास अंदाज़ ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। महोत्सव में इससे पहले सुरों की शाम में कई बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं, वहीं कॉमेडी नाइट ने कार्यक्रम में अलग रंग भर दिया। आज होगा भव्य समापन, आएंगे सचिन-जिगर अब महोत्सव का भव्य समापन शुक्रवार को होगा, जिसमें मशहूर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगी। बॉलीवुड के कई सुपरहिट गीतों के लिए पहचानी जाने वाली इस जोड़ी ने ‘बदलापुर’, ‘एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस’, ‘स्त्री’ और ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया है, जिनके गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा है। महोत्सव के अंतिम दिन उनकी प्रस्तुति एक यादगार संगीतमय शाम साबित होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में साफ मौसम, अगले पांच दिन गर्मी के असर:धूप से तपेगा शहर, आज 32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, रात में भी बढ़ेगी गर्मी
    Next Article
    कानपुर पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़:चौकी के पास बदमाशों ने लूटे थे 8 लाख, दोनों के पैर में गोली मारकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment