Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेजस एक्सप्रेस से गांजा सप्लाई, 3 तस्कर अरेस्ट:ट्रॉली बैग में मिला 50 किलो गांजा, चेकिंग से बचने के लिए गैंग में की शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रावतपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक महिला समेत 3 तस्करों को अरेस्ट किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करते थे। तस्कर तेजस एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में सफर कर रहे थे। उन्होंने ट्रॉली बैग में गांजा छिपा रखा था। चेकिंग से बचने के लिए गैंग में एक महिला को भी शामिल किया गया था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन टाडा और एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया- अभियान के तहत अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 500 किलो गांजा, 25 किलो चरस के साथ कोकीन और स्मैक भी बरामद की है। शिक्षण संस्थानों और होटल में छापेमारी में नाम आया था होटल, शिक्षण संस्थानों और ढाबों में छापेमारी के दौरान तीन तस्करों के नाम सामने आए थे। इनमें उन्नाव के गंगाघाट के रहने वाले अकबर अली उर्फ चिंगारी, काकादेव अंबेडकर नगर के रहने वाले उमेश चंद्र राजपूत उर्फ अश्वनी और फतेहगढ़ की रहने वाली सलमाना बेगम शामिल हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। गुरुवार को पुलिस ने राजकीय पॉलिटेक्निक कट के पास रेलवे लाइन के किनारे से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह का सरगना चिंगारी है। वह साल 2006 से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। वर्ष 2012 में एसटीएफ ने उसे शुक्लागंज से गिरफ्तार किया था। वर्ष 2017 से उसने उड़ीसा में अपना नेटवर्क बना लिया था। अश्वनी की बहन बनकर रहती थी सलमाना आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर काकादेव, सर्वोदय नगर और शुक्लागंज में सप्लाई करते थे। इसके लिए वे तेजस एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के ट्रॉली बैग से 50 किलो गांजा बरामद किया है। जांच में सामने आया कि सलमाना बेगम, अश्वनी की बहन बनकर उसके घर में रहती थी। पुलिस से बचने के लिए उसे गिरोह में शामिल किया गया था। आरोपी खासतौर पर छात्रों को निशाना बनाते थे। वे उड़ीसा से बस और ट्रेन के जरिए गांजा लेकर शहर आते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनोनीत सभासद के पति की जगह ससुर का नाम:महराजगंज में सरकारी सूची में नाम पर विवाद
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में पुरानी सब्जी मंडी हटी:ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, पहले आओ पहले पाओ से हुआ दुकानों का आवंटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment