Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टैक्सी चालक हत्याकांड: फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम:दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी; पुलिस ने इलाके में बढ़ाई छापेमारी

    1 day ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र में रामनगर गांव निवासी 55 वर्षीय मो. सलीम, जो मुंबई में टैक्सी चलाते थे, की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या मामले में मो. खलील, अकबर और मो. अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। त्वरित कार्रवाई में मो. अयान और मो. खलील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल तीसरा आरोपी अकबर अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया इनाम मानधाता थाना क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने नामजद आरोपी अकबर की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस टीम लगातार उसके ठिकानों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डाल रहा:ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बदायूं पुलिस ने शुरू की तलाश
    Next Article
    कार क्रैश के बाद अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का वीडियो, पत्नी भी पहुंची अस्पताल, UK07 Rider की आंखें नम पर चेहरे पर दिखी मुस्कान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment