Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टोल प्लाजा कर्मचारियों को कार से कुचलने की कोशिश, VIDEO:हापुड़ में 240 रुपए के लिए विवाद; भागकर जान बचाई; आरोपी गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में टोल कर्मचारियों को एक व्यक्ति ने कुचलने की कोशिश की। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। दरअसल, टोल न देने पर कार ड्राइवर और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम को देखते हुए टोलकर्मियों ने कार को साइड में कर आगे बढ़ने को कहा तो चालक भड़क गया। गुस्से में उसने वाहन तेज गति से टोलकर्मियों की ओर दौड़ा दिया और उन्हें कुचलने की कोशिश की।गुरुवार की यह घटना गढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें.… टोलकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश गुरुवार को एक व्यक्ति कार लेकर अमरोहा से हापुड़ की ओर जा रहा था। कार टोल पर पहुंची तो फास्टैग में बैलेंस कम होने की वजह से गेट नहीं खुला। कार टोल बूथ पर रुक गई। पीछे से वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। टोलकर्मियों ने कार को साइड में करके आगे बढ़ा दिया। चालक से नकद टोल शुल्क जमा करने के लिए कहा। नाराज होकर कार चालक भड़क उठा। आरोप है कि गुस्से में आकर उसने वाहन को तेज गति से टोलकर्मियों की ओर दौड़ा दिया। उन्हें कुचलने की कोशिश की। टोलकर्मी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचा पाए। टोल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 240 रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद मैनेजर अशोक ने बताया कि यह पूरा विवाद 240 रुपए के लेनदेन को लेकर था। क्योंकि एक तरफ का टोल चार्ज ₹120 होता है लेकिन कार चालक के फास्ट ट्रैक में पैसे नहीं थे। ऐसे में नियम अनुसार फास्ट ट्रैक में पैसे ना होने के कारण कर चालक को डबल पेमेंट करनी होती है जो की 240 रुपए बैठ रही थी। इसी को लेकर पूरा विवाद हुआ था। कार चालक भुगतान करने को तैयार नहीं था। और गुस्से में टोल कर्मियों के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। सीसीटीवी से पकड़ाया आरोपी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के सीसीटीवी वीडियो खंगाले। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार चालक की पहचान की गई। इस दौरान गोविंद पुत्र जीराज निवासी मनी माजरा इंदिरा कॉलोनी थाना, आईटी पार्क जिला चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ………………………. यह खबर भी पढ़ें.. लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाला छात्र गिरफ्तार:गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी से लौट रहा था; 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत नाजुक लखनऊ में कार से 6 लोगों को रौंदने वाला 12वीं का स्टूडेंट गौरव सिंह गिरफ्तार हो गया है। इस हिट एंड रन की CCTV फुटेज भी सामने आई है। इसमें आरोपी गौरव 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड में कार चलाता हुआ नजर आ रहा है। बताया जाता है कि कार में साथ में उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। दोनों किसी फेयरवेल पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहाबाद में सुसाइड से पहले बनाया VIDEO, बोला-गर्लफ्रेंड जिम्मेदार:भाई-भाभी शव न छुएं; बैकग्राउंड में गाना लगाया- दिल से दुआ करना, हमारी मौत हो जाए
    Next Article
    शासन तक पहुंचा आजमगढ़ का मदरसा प्रकरण:आजमगढ़ मंडल के डीआईजी और कमिश्नर को सौंपी जांच, 7 दिन में मांगी गई रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment