Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टोल पार्टनरशिप के नाम पर 56 लाख की ठगी:प्रयागराज में 6 महीने में 1.5 गुना रिटर्न का झांसा, 69 करोड़ के टर्नओवर का लालच दिया

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में टोल टैक्स पार्टनरशिप के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस निवासी व्यापारी अनुराग कुमार ने आरोप लगाया है कि 69 करोड़ रुपए का वार्षिक टर्नओवर दिखाकर उन्हें छह महीने में डेढ़ गुना रिटर्न का लालच दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में दो सगे भाइयों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अनुराग कुमार मेसर्स अनुराग एसोसिएट्स के प्रोपराइटर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, मेसर्स एसबी मल्टीसर्विसेज के प्रोपराइटर बृजेश पांडेय ने कहा कि वह टोल टैक्स कलेक्शन ठेकेदार है। साथ ही उमापुर, मुंगारी, हर्रो टोल पर टैक्स कलेक्शन के लिए अधिकृत कोरल एसोसिएट का एजेंट भी है। उसने व उसके भाई शैलेश पांडेय ने उन्हें दुर्गेश टाक, श्रेयांश टाक निवासी जयपुर राजस्थान से यह कहते हुए कराई कि दोनों कोरल एसोसिएट के अधिकृत प्राधिकारी हैं। दो बार में जमा किए 56 लाख आरोप है कि इन सभी ने नैनी, मुंगारी, हर्रो और उमापुर शुल्क प्लाजा का एनुअल टर्नओवर 69.40 करोड़ रुपये बताया। यह भी कहा कि एस.बी. मल्टीसर्विसेज इस प्रोजेक्ट में 50 प्रतिशत साझेदार है। ऑफर किया कि एसबी मल्टीसर्विसेज के माध्यम से पैसा लगाने पर उसे 6 महीने में 1.5 गुना पैसा वापस मिल जाएगा। पीड़ित का कहना है कि उनकी बातों में आकर उन्होंने दो बार में 56 लाख रुपये जमा करा दिए। NHAI से जानकारी मिलने पर सच सामने आया समय बीतने पर पैसे मांगने पर आरोपी हीलाहवाली करने लगे। पांच दिसंबर को सिविल लाइंस में मुलाकात होने पर धमकी देते हुए कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार दिए जाओगे। बाद में एनएचएआई से जानकारी पर पता चला कि कोरल एसोसिएट की ओर से नैनी टोल प्लाजा या किसी अन्य कार्य में एसबी मल्टीसर्विसेज अथवा किसी भी अन्य संस्था से कोई एग्रीमेंट या पार्टनरशिप नहीं की गई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेजा, करछना में भी हुआ है मुकदमा आरोपियों पर इससे पहले मेजा व करछना में भी टोल पार्टनरशिप के नाम पर ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। मेजा में रहने वाली पीड़ित महिला ने 18 लाख की ठगी का आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में नाला खुदाई के दौरान हादसा:जेसीबी की चपेट में आए पूर्व प्रधान, इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    संत निरंकारी मिशन ने कानपुर में चलाया स्वच्छता अभियान:प्रोजेक्ट अमृत के तहत घाटों पर की गई सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment