Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालाब की गंदगी से गलियों में जलभराव:ग्रामीण सालों से परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद जनपद के टूंडला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धीरपुर के मजरा दारापुर में इन दिनों गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव के तालाब की वर्षों से सफाई न होने के कारण गंदा पानी गलियों में भर गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसी कारण यह समस्या बरसों से बनी हुई है। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस जलभराव से सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि बुजुर्ग आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। गांव की गलियां कीचड़ और बदबू से भरी होने के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल तालाब की सफाई कराने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने और स्थायी समाधान के लिए पक्की नालियों का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बीडीओ प्रभात रंजन का कहना है कि गांव में दो पक्ष एक दूसरे के विरोधी हैं जो काम नहीं होने देते हैं। दोनों पक्षों को बिठाकर सामंजस बनाकर समस्या का समाधान कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    55 साल में सीजन की सबसे गर्म रात:एक दिन में 6.9 डिग्री बढ़ा पारा, गेहूं और सरसों की पैदावार होगी कम
    Next Article
    हाथरस में दो घरों में लाखों की चोरी:कमरे का ताला तोड़कर जेवरात-नकदी ले गए, शादी में गया था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment