Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालिबान के सफेद विमान ने मचाया तहलका, चौंके करोड़ों भारतीय!

    10 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान के काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अजीब और विशाल सफेद एयरक्राफ्ट उतरा। इस सफेद विमान को देखकर पाकिस्तान में बवाल मच गया है क्योंकि इसके पीछे जो खेल है उसमें तालिबान, भारत और कुछ हद तक संयुक्त अरब अमीरात शामिल है। इस विमान की मालिक है संयुक्त अरब अमीरात की एक कंपनी। विमान का किराएदार यानी विमान को रेंट पर लेने वाली है अफगानिस्तान की सरकारी एयरलाइंस आरियाना अफगान और इस विमान का सबसे बड़ा मुनाफा भारत को होगा। भारत को परेशान करने के लिए ज्यादा समझदारी दिखाने वाले पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने इस सफेद विमान से रौंद दिया है। यह है एक विशाल मालवाहक विमान जो मुख्य रूप से काबुल और दिल्ली के बीच उड़ान भरेगा। प्रति उड़ान यह विमान लगभग 17 मेट्रिक टन सामान लाने और ले जाने की क्षमता रखता है। यहां पर सबसे बड़ा खेल ले जाने शब्द में है। इसे भी पढ़ें: एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने दिखाया अपना अंदाज, पाकिस्तानी अधिकारी को बुलाकर रगड़ दियादरअसल पाकिस्तान लगातार इस कोशिश में है कि भारत अफगानिस्तान की मदद के लिए जो सामान भेजता है वो सामान किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान ना पहुंचे। क्योंकि मदद के इस सामान की वजह से अफगानिस्तान की भारत पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। अफगानिस्तान के लोग भारत के दीवाने हो गए हैं। अफगानिस्तान कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर पर भारत पर निर्भर हो चुका है। इसके अलावा अफगानिस्तान के लोग आज पाकिस्तान पर थूक रहे हैं। पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान इस इलाके में सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है। भारत के इसी सामान को रोकने के लिए पाकिस्तान अपनी हैसियत के हिसाब से मक्कारी करता आया है। आप जानते हैं कि पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर रखा है। भारत को बहुत ही लंबा रूट लेकर खाना, दवाई और बाकी जरूरी सामान अफगानिस्तान पहुंचाना पड़ता है। कूटनीति के लिए यह करना भी जरूरी है।इसे भी पढ़ें: Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौतलेकिन पाकिस्तान चाहता है कि अगर सामान काबुल पहुंचता है तो इस मानवता के काम में भी भारत को लंबा रूट लेना पड़े और इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़े। लेकिन यहीं पर अफगानिस्तान के इस विमान ने पूरा खेल पलट दिया। अब भारत को बड़ी मात्रा में कोई सामान अफगानिस्तान पहुंचाने के लिए लंबा रूट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि भारत अफगानिस्तान के इस विमान का इस्तेमाल कर सकता है। एक तरफ अफगानिस्तान इस विमान के जरिए भारत तक अपने ड्राई फ्रूट्स, फल, केसर, कालीन और औषधियां आराम से भारत पहुंचा सकता है और दूसरी तरफ वापसी में इसी विमान के अंदर भारत की मदद ले जा सकता है। लेकिन अब आपके मन में सवाल आएगा कि इस विमान को भी तो लंबा रूट लेना पड़ेगा। लेकिन सारा ट्विस्ट यहीं है। पाकिस्तान की एयर स्पेस में भारत के रजिस्टर्ड या भारत की कंपनियों द्वारा संचालित विमानों पर ही प्रतिबंध लगा है। लेकिन यह विमान तो अफगानिस्तान का है। अफगानिस्तान जब चाहे जितनी बार चाहे वो पाकिस्तान के ऊपर से उड़कर भारत आएगा। अपना सामान भारत तक पहुंचाएगा और भारत का सामान वापस अपने पास ले जाएगा। यह सारा खेल पाकिस्तान की एयर स्पेस से ही चलेगा। यह सारा सामान और मानवीय मदद पाकिस्तान की एयर स्पेस से ही होकर गुजरेगी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Houthi हमलों पर सख्त हुआ G7, Red Sea में जहाजों पर हमले और Iran के समर्थन पर दी चेतावनी
    Next Article
    Sri Lanka: जजों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने वाले बिल पर जनमत संग्रह की जरूरत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment